अगर आपके खाते में 2500 रुपये नहीं आ रहे या नाम सूची से हट गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं. घर बैठे मोबाइल से अपना स्टेटस चेक करें.
मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना झारखंड सरकार की अहम योजना है. साल 2024 में शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है.
यह योजना हेमंत सोरेन सरकार द्वारा शुरू की गई है. इसका उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाना है.
कई महिलाओं की शिकायत है कि खाते में पैसा नहीं आ रहा, नाम सूची से हट गया, आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं, पता नहीं चल रहा, ऐसे में स्टेटस चेक करना जरूरी है.
स्टेटस चेक करने से आपको पता चलेगा- आपका आवेदन मंजूर हुआ या नहीं, आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं, बैंक खाता सक्रिय है या नहीं, पैसे ट्रांसफर हो रहे हैं या नहीं.
अपने मोबाइल के ब्राउजर में जाएं - mmmsy.jharkhand.gov.in. वेबसाइट खुलते ही लॉगिन ऑप्शन दिखाई देगा.
वेबसाइट पर दो विकल्प मिलेंगे: * Operator Login * Official Login अगर खुद लॉगिन न कर पाएं, तो नजदीकी प्रज्ञा केंद्र (CSC) जाएं.
लॉगिन के बाद "Status Check" पर क्लिक करें. लाभार्थी क्रमांक / मोबाइल नंबर / आधार नंबर दर्ज करें. OTP आएगा, उसे भरें. स्क्रीन पर पूरी जानकारी दिख जाएगी.
अगर वेबसाइट चलाने में परेशानी हो रही है- नजदीकी प्रज्ञा केंद्र में जाकर स्टेटस चेक करवाएं. हेल्पलाइन नंबर 1800 890 0215 पर कॉल करें.
पैसा नहीं आ रहा तो घबराएं नहीं. पहले अपना स्टेटस जरूर चेक करें. सही जानकारी से ही समस्या का समाधान मिलेगा. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट जरूर देखें.