प्रवासी कामगार, किरायेदार और छात्रों को अब बिना स्थायी घरेलू गैस कनेक्शन के LPG सिलेंडर लेने की सुविधा मिल रही है.
LPG रिफिलिंग पर नियंत्रण के बीच बाजार में 10 किलो का FTL LPG सिलेंडर लॉन्च किया गया है.
इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम ने इसे प्रयागराज और गुरुग्राम में पेश किया है.
इस सिलेंडर की खासियत है कि बुकिंग के 4 घंटे के भीतर इसकी डिलीवरी की जा रही है.
10 किलो वाले FTL LPG सिलेंडर की कीमत 4814 रुपये तय की गई है.
यह सिलेंडर हल्का है, इसलिए इसे आसानी से उठाया और ले जाया जा सकता है.
कंपोजिट मटेरियल से बने होने के कारण इसमें जंग लगने की समस्या नहीं होती.
ट्रांसपैरेंट बॉडी की वजह से गैस की मात्रा दिखाई देती है और इसकी बुकिंग ऑनलाइन ऐप से की जा सकती है.