Sawan 2025: सावन में भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, रूठ सकते हैं महादेव
sawan me kya na khariden

Sawan 2025: सावन में भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, रूठ सकते हैं महादेव

Dharma News: सावन का महीना भगवान भोलेनाथ का प्रिया महीना माना जाता है. जो कोई भी इस महीने में सच्चे मन से भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है, उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है हालांकि सावन के महीने में कुछ नियमों को ध्यान में जरूर रखना चाहिए. कुछ चीजें ऐसी होती है, जिन्हें सावन के महीने में भूलकर भी घर मे नहीं रखना चाहिए, नहीं तो भगवान भोलेनाथ की पूजा का फल नहीं मिलता है.

कभी भी सावन के महीने में घर के अंदर मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए, ना ही इसे खरीद कर लाना चाहिए.

Sawan 2025: सावन के महीने में लगाएं मेहंदी, प्रसन्न होंगी पार्वती मैया, पार लगाएंगी नैया

सावन के महीने में घर के अंदर तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए. हो सके तो घर में रखा प्याज-लहसुन सावन के आने से पहले ही बाहर निकाल फेंक दें.

सावन के महीने में कभी भी तेज धार वाली चीजों को खरीद के घर नहीं लाना चाहिए वरना घर में नकारात्मकता बढ़ने लगती है.

हिंदू धर्म में सावन के महीने को बेहद पवित्र माना गया है, इसलिए कभी भी इस महीने में चमड़े से बनी चीजों को घर में नहीं लाना चाहिए अन्यथा इसके अच्छे परिणाम नहीं होते हैं. हो सके तो सावन के महीने में लोहे की चीज से खरीद का घर में नहीं रखनी चाहिए, नहीं तो शनि दोष बढ़ता है और तरह-तरह के संकट आने लगते हैं.

Sawan 2025: सावन के महीने में दान करने से क्या होता है?

अगर किसी के घर में देवी-देवताओं के खंडित मूर्तियां मौजूद हैं तो सावन से पहले ही इन्हें हटा दे, नहीं तो घर में शुभता खत्म होने लगती है. अगर आप सावन के महीने में इन सभी नियमों का ठीक तरह से पालन करते हैं तो इससे आपके घर में सुख शांति के साथ-साथ खुशियों का संचार होता है और भगवान भोलेनाथ की कृपा भी बनी रहती है.

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारियां धार्मिक मान्यताओं-परंपराओं के अनुसार हैं. Readmeloud इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Scroll to Top