Student Of The Year: After Dark: करण जौहर की चर्चित ‘Student Of The Year’ फ्रेंचाइजी अब एक बिल्कुल नए अंदाज में लौट रही है. इस बार कॉलेज की चमक-धमक, पार्टी और रोमांस के बीच रहस्य और रोमांच का तड़का लगेगा. मेकर्स ने फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त ‘Student Of The Year: After Dark’ का टीजर जारी कर दिया है. इस वेब सीरीज से शनाया कपूर OTT की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं.
यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़! रातभर कोटा थाने में रहे आरोपी, अब मुंबई में होगी पूछताछ
पार्टी से शुरू हुई कहानी, फिर सामने आई लड़की की लाश
टीजर में सेंट टेरेसा कॉलेज की दुनिया दिखाई गई है, जहां रंगीन पार्टियों और ग्लैमरस माहौल के बीच अचानक एक लड़की की लाश नजर आती है. यह दृश्य कहानी को एक डार्क और रहस्यमयी मोड़ देता है. संकेत साफ है कि इस बार कॉलेज की जिंदगी सिर्फ दोस्ती, प्यार और मुकाबले तक सीमित नहीं रहने वाली.
सीरीज में युवाओं की दुनिया, प्रतिस्पर्धा और उसके पीछे छिपे रहस्यों को थ्रिलर के अंदाज में पेश किया जाएगा.
करण जौहर करेंगे प्रोड्यूस, रीमा माया संभालेंगी निर्देशन
इस वेब सीरीज को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि निर्देशन की जिम्मेदारी रीमा माया के पास है. अपनी अलग तरह की कहानियों और रियलिस्टिक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली रीमा माया इस बार ‘Student Of The Year’ की चमकदार दुनिया को एक नए रूप में पेश करेंगी.
रीमा माया के मुताबिक, यह सीरीज दर्शकों की उम्मीदों से अलग होगी. उन्होंने इसे एक थ्रिलर-कॉम्पिटिशन वेब सीरीज बताया है, जिसमें युवाओं से जुड़े मुद्दों को सामने लाने के लिए डिजिटल फॉर्मेट का इस्तेमाल किया गया है.
शनाया कपूर के लिए खास होगी सीरीज
शनाया कपूर के करियर के लिए भी यह प्रोजेक्ट अहम है, क्योंकि इसके जरिए वह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करेंगी. रीमा माया ने शनाया की तारीफ करते हुए उन्हें मेहनती और तैयारी के साथ काम करने वाली अभिनेत्री बताया है.
अब देखना दिलचस्प होगा कि शनाया इस रहस्यमयी कॉलेज की कहानी में अपने किरदार से दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती हैं.
कब और कहां देख सकेंगे ‘After Dark’?
‘Student Of The Year: After Dark’ 13 नवंबर से JioHotstar पर स्ट्रीम होने वाली है. टीजर के बाद अब दर्शकों की नजरें इस बात पर हैं कि सीरीज में कॉलेज की प्रतिस्पर्धा, रहस्य और हत्या की गुत्थी किस तरह सामने आएगी.
इस बार सेंट टेरेसा कॉलेज के गलियारों में सिर्फ ग्लैमर नहीं, बल्कि ऐसे राज भी खुल सकते हैं जो पूरी कहानी का रुख बदल दें.
यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे उद्योगों की तैयारी! 1,000 बीघा जमीन पर नजर, तीन गांवों में यूपीडा का सर्वे


