SSC-CGL Exam Pattern: SSC-CGL की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इस साल परीक्षा पैटर्न में अहम बदलाव हुआ है. अब Tier-1 परीक्षा में उम्मीदवार पूरे पेपर के लिए मिले 60 मिनट को अपनी सुविधा के हिसाब से अलग-अलग विषयों में इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. प्रत्येक सेक्शन के लिए अलग समय निर्धारित रहेगा.
60 मिनट का टाइम अब अपनी मर्जी से नहीं कर सकेंगे इस्तेमाल
SSC-CGL Tier-1 में कुल 100 सवाल होंगे, जो चार सेक्शन में बांटे जाएंगे. प्रत्येक सेक्शन में 25 सवाल होंगे और उसके लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. यानी कुल 60 मिनट में चारों सेक्शन पूरे करने होंगे.
| सेक्शन | सवाल | अंक | समय |
|---|---|---|---|
| General Intelligence & Reasoning | 25 | 50 | 15 मिनट |
| General Awareness | 25 | 50 | 15 मिनट |
| Quantitative Aptitude | 25 | 50 | 15 मिनट |
| English Comprehension | 25 | 50 | 15 मिनट |
| कुल | 100 | 200 | 60 मिनट |
सेक्शन बदलने की आजादी नहीं
नए नियम का सबसे बड़ा असर टाइम मैनेजमेंट पर पड़ेगा. पहले उम्मीदवार किसी आसान सेक्शन को जल्दी पूरा करके बचा हुआ समय दूसरे सेक्शन में लगा सकते थे. अब सेक्शनल टाइमिंग के कारण यह रणनीति काम नहीं करेगी.
उदाहरण के लिए अगर किसी उम्मीदवार ने English के 25 सवाल 10 मिनट में हल कर लिए, तो बचे हुए 5 मिनट को Maths में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. इसी तरह किसी सेक्शन का समय खत्म होने के बाद उम्मीदवार उस सेक्शन में वापस जाकर सवाल हल नहीं कर पाएंगे.
25 सवालों के लिए सिर्फ 15 मिनट
इस बदलाव का मतलब है कि उम्मीदवार को औसतन एक सवाल के लिए करीब 36 सेकंड मिलेंगे. खासकर Maths और Reasoning में यह टाइमिंग चुनौतीपूर्ण हो सकती है.
ऐसे में परीक्षा में हर सवाल को शुरू से अंत तक हल करने की कोशिश करने के बजाय आसान सवालों को पहले पहचानना जरूरी होगा. कठिन या ज्यादा समय लेने वाले सवाल में फंसने से पूरे सेक्शन का स्कोर प्रभावित हो सकता है.
तैयारी की रणनीति भी बदलनी होगी
अब केवल पूरे 60 मिनट का मॉक टेस्ट देना पर्याप्त नहीं होगा. उम्मीदवारों को 15-15 मिनट के सेक्शनल टेस्ट की भी लगातार प्रैक्टिस करनी चाहिए.
तैयारी के दौरान इन बातों पर ध्यान दें-
- Maths में तेज calculation की आदत डालें.
- Reasoning में ज्यादा समय लेने वाले सवालों को पहचानना सीखें.
- English में vocabulary और grammar के आसान सवाल पहले करें.
- General Awareness में पता हो तो तुरंत उत्तर दें, ज्यादा सोचने में समय न गंवाएं.
- हर विषय के लिए अलग 15 मिनट का mock practice करें.
- गलत सवालों के साथ-साथ यह भी देखें कि किस सवाल में जरूरत से ज्यादा समय लगा.
- Negative Marking का भी रखें ध्यान
Tier-1 में गलत उत्तर के लिए 0.50 अंक की negative marking है. इसलिए केवल तेजी से सवाल हल करना ही काफी नहीं होगा. स्पीड के साथ accuracy बनाए रखना भी जरूरी है.
SSC-CGL 2026 में एक और बड़ा बदलाव
SSC-CGL 2026 में Tier-2 के स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. खास पदों के लिए Paper-III जोड़ा गया है, जबकि इस साल लगभग 12,256 Group B और Group C पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है.
अंशुमन झा और रघुबीर यादव की ‘ओम का हरि’ का ट्रेलर रिलीज, बाप-बेटे की तकरार और प्यार की कहानी
उम्मीदवारों के लिए क्या है सबसे जरूरी?
SSC-CGL का नया पैटर्न उन उम्मीदवारों के लिए चुनौती बढ़ा सकता है जो एक सेक्शन में ज्यादा समय लगाकर दूसरे सेक्शन में उसकी भरपाई करने की रणनीति अपनाते थे. अब हर विषय में अलग-अलग speed और accuracy बनाना जरूरी होगा.
इसलिए परीक्षा तक तैयारी का फोकस केवल syllabus पूरा करने पर नहीं, बल्कि 15 मिनट में 25 सवालों को सही तरीके से attempt करने की क्षमता विकसित करने पर होना चाहिए. यही बदलाव SSC-CGL 2026 में अच्छे स्कोर के लिए निर्णायक साबित हो सकता है.


