What's Hot
Author: Shail Singh
कानपुर मेट्रो का होगा बड़ा विस्तार! नौबस्ता-किदवई नगर से चकेरी तक दौड़ेगी मेट्रो, 7 नए कॉरिडोर से बदलेगी शहर की कनेक्टिविटी
Kanpur Metro New Corridors: कानपुर में मेट्रो नेटवर्क के विस्तार की तैयारी तेज हो गई है. शहर के दक्षिणी हिस्सों नौबस्ता, किदवई नगर, बारादेवी, बर्रा और ट्रांसपोर्ट नगर को बेहतर मेट्रो कनेक्टिविटी देने के साथ भविष्य में चकेरी, पनकी, उन्नाव और ट्रांस गंगा सिटी तक मेट्रो पहुंचाने की योजना तैयार की जा रही है. कानपुर में मौजूदा मेट्रो नेटवर्क करीब 16 किलोमीटर के रूट पर संचालित है. इसके विस्तार के बाद शहर का मेट्रो नेटवर्क करीब 84 किलोमीटर तक पहुंचाने की तैयारी है. इसके लिए सात नए कॉरिडोर प्रस्तावित हैं. फेंकने की मत सोचना! काली पड़ी डोरमैट मिनटों में हो…
Lucknow News: 18 साल बाद प्रबंध नगर योजना को हरी झंडी, 2 लाख लोगों को मिलेगा आशियाना; 4000 प्लॉट भी होंगे उपलब्ध
Lucknow Prabandh Nagar Yojana: राजधानी में आवास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को लेकर लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) की बोर्ड बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए. इनमें 18 साल से लंबित आईआईएम रोड स्थित प्रबंध नगर योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय सबसे अहम रहा. करीब 1,800 एकड़ में विकसित होने वाली इस मेगा आवासीय योजना के आकार लेने पर करीब दो लाख लोगों को घर और भूखंड उपलब्ध होने की उम्मीद है. मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में नई आवासीय योजनाओं के साथ आधुनिक बस अड्डे, आईटीआई और अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक सेंटर समेत कई प्रस्तावों…
Aligarh News: 2035 में बदल जाएगी अलीगढ़ की तस्वीर, नया स्टेडियम, इंडस्ट्रियल सिटी और 84 बीघा का पार्क; पुरानी कृष्णांजलि की जगह बनेगा भव्य भवन
Aligarh News: आने वाले 10 वर्षों में अलीगढ़ की तस्वीर पूरी तरह बदलने की तैयारी है. अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) की 91वीं बोर्ड बैठक में वर्ष 2035 तक शहर के विकास का खाका तैयार किया गया. इसमें नए औद्योगिक क्षेत्र, स्टेडियम, पार्क, बाईपास, आवासीय योजनाओं और ग्रीन-ब्लू कॉरिडोर से लेकर अवैध निर्माण पर रोक लगाने के लिए हाईटेक तकनीक तक कई बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी गई. राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने 600 पुराने विशेषज्ञों को हटाया, नए विशेषज्ञों की टीम में शामिल किया 35 हजार दर्शकों की क्षमता वाला बनेगा स्टेडियम ग्रेटर अलीगढ़ योजना में अलीगढ़-पलवल हाईवे के किनारे करीब…
ग्रेटर कानपुर का ऐलान होते ही जमीनों में लगी आग, सर्किल रेट से 3 गुना तक बढ़े भाव; बिल्डरों की धड़ाधड़ प्लॉटिंग से किसानों में हलचल
Greater Kanpur Plan: केडीए की प्रस्तावित ग्रेटर कानपुर योजना का असर जमीनों की कीमतों पर साफ दिखाई देने लगा है. योजना की घोषणा के बाद भीमसेन, रायपुर खास और आउटर रिंग रोड से सटे इलाकों में जमीनों के भाव सर्किल रेट से तीन गुना तक पहुंच गए हैं. प्राइवेट बिल्डर्स महंगे दामों पर जमीन खरीदकर तेजी से प्लॉटिंग करा रहे हैं. इससे योजना के भविष्य को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं. केडीए के अधिकारियों का दावा है कि सितंबर की शुरुआत में योजना क्षेत्र में जमीनों की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के लिए अधिसूचना जारी कर दी जाएगी. आगरा…
आगरा मेट्रो का विस्तार तेज, सिकंदरा से ताज ईस्ट गेट और कैंट से कालिंदी विहार तक बढ़ेगा नेटवर्क, बनेंगे 20 से ज्यादा स्टेशन
Agra Metro expansion: ताजनगरी में मेट्रो नेटवर्क का विस्तार तेजी से आगे बढ़ रहा है. आगरा मेट्रो के दोनों प्रमुख कॉरिडोर-1 और कॉरिडोर-2 के विस्तार से शहर के कई महत्वपूर्ण इलाकों को मेट्रो कनेक्टिविटी मिलने जा रही है. सिकंदरा, राजा की मंडी, आगरा कॉलेज, आरबीएस कॉलेज, भगवान टॉकीज और कालिंदी विहार जैसे इलाके इस नेटवर्क से जुड़ेंगे. उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की देखरेख में परियोजना के अलग-अलग हिस्सों में ट्रैक, स्टेशन, सिग्नलिंग और अन्य निर्माण कार्य तेजी से चल रहे हैं. बच्चों में बढ़ रही मायोपिया और ड्राई आई की समस्या, स्क्रीन टाइम को लेकर एम्स के डॉक्टरों ने…
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे से बदलेगी पूर्वांचल की तस्वीर, कुशीनगर के 40 से ज्यादा गांवों से गुजरेगा हाईवे, यूपी के पश्चिम बंगाल सिर्फ 6 घंटे में!
Gorakhpur Siliguri Expressway: पूर्वांचल से बिहार और पश्चिम बंगाल तक सड़क कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने वाले गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. करीब 37,500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लगभग 550 किलोमीटर लंबे इस ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने मंजूरी दी है. यह एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से शुरू होकर कुशीनगर, बिहार के कई जिलों से होते हुए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी तक पहुंचेगा. इसके बनने से गोरखपुर से सिलीगुड़ी का सफर, जो फिलहाल करीब 15 घंटे तक ले सकता है, घटकर लगभग 6 से 8 घंटे रह जाने की उम्मीद…
आगरा-अलीगढ़ के बीच अब सिर्फ 60 मिनट का सफर! सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, सितंबर से तेज होगा ग्रीनफील्ड हाईवे का काम
Agra-Aligarh Greenfield Highway: आगरा-अलीगढ़ के बीच सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है. 65 किलोमीटर लंबे आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे के रुके हुए 37 किलोमीटर हिस्से पर अब काम आगे बढ़ सकेगा. ताज ट्रैपेजियम जोन (TTZ) में आने वाले इस हिस्से के निर्माण के लिए सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिल गई है. अनुमति मिलने के बाद सितंबर से पैकेज-2 पर निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है. करीब 820 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह चार लेन का ग्रीनफील्ड हाईवे आगरा और अलीगढ़ के बीच कनेक्टिविटी को पूरी तरह बदलने वाला है. परियोजना पूरी होने के बाद दोनों…
मुंबई के बाद अब ‘थर्ड मुंबई’ की तैयारी, 124 गांवों में बसेगी सिंगापुर जैसी स्मार्ट सिटी; अटल सेतु और एयरपोर्ट से होगी कनेक्टिविटी
मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर बढ़ते आबादी और इंफ्रास्ट्रक्चर के दबाव को कम करने के लिए अब एक नए शहर को विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है. मुंबई और नवी मुंबई के बाद प्रस्तावित इस शहर को ‘मुंबई 3.0’ या KSC न्यू टाउन कहा जा रहा है. इसे आधुनिक, हाईटेक और ग्रीनफील्ड स्मार्ट सिटी के तौर पर विकसित करने की योजना है. यूपी में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी प्रस्तावित शहर रायगढ़ जिले के उरण, पेन और पनवेल तालुका के 124 गांवों को मिलाकर विकसित…
यूपी में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, ग्राम पंचायत अधिकारी के 1,468 पदों पर अंतिम चयन परिणाम जारी
UPSSSC Result 2023: योगी सरकार के कार्यकाल में सरकारी भर्ती प्रक्रिया को तेजी देने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाया गया है. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य परीक्षा-2023 का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया है. इस भर्ती के तहत कुल 1,468 अभ्यर्थियों का ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर चयन हुआ है. आयोग ने चयनित अभ्यर्थियों की अनुक्रमांकवार सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है. लिखित परीक्षा और अभिलेख परीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया गया है. ‘आवारापन 2’ ने 4 दिन में मचाया धमाल,…
‘आवारापन 2’ ने 4 दिन में मचाया धमाल, 100 करोड़ के करीब पहुंची; ‘बंटवारा 1947’ की कमाई कितनी?
मुंबई: इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ और सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ एक ही दिन यानी 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थीं. रिलीज के पहले दिन से ही दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला देखने को मिल रहा है. हालांकि, कमाई के मामले में इमरान हाशमी की फिल्म लगातार आगे चल रही है. एडवांस बुकिंग में भी ‘आवारापन 2’ ने बढ़त बनाई थी. अब दोनों फिल्मों को रिलीज हुए चार दिन पूरे हो चुके हैं. आइए जानते हैं कि चौथे दिन दोनों फिल्मों ने कितनी कमाई की और अब तक उनका कुल कलेक्शन कितना पहुंच गया…

