Aneet Padda Lakme Fashion Week 2026: लैक्मे फैशन वीक 2026 के दिल्ली संस्करण का रविवार रात शानदार समापन हुआ. इस मौके पर ‘सैयारा’ फेम अभिनेत्री अनीत पड्डा ने मशहूर फैशन डिजाइनर अमित अग्रवाल के कलेक्शन के लिए रैंप वॉक किया. अपने स्टाइलिश और Gen Z अंदाज से अनीत ने फैशन शो में चार चांद लगा दिए. उनके लुक में मॉडर्न फैशन, बोल्ड कलर्स और मेटैलिक डिजाइन का शानदार मेल देखने को मिला.
यह भी पढ़ें- जेवर एयरपोर्ट तक पहुंचना होगा आसान! 1800 मीटर की रुकावट हटी, अब इन इलाकों को मिलेगी सीधी राहत
अनीत पड्डा के लुक ने खींचा सबका ध्यान
रैंप पर अनीत पड्डा स्ट्राइप्ड शर्ट, मेटैलिक कॉर्सेट और पर्पल वाइड-लेग ट्राउजर में नजर आईं. उनके आउटफिट ने पारंपरिक ऑफिस लुक को ग्लैमरस अंदाज में पेश किया. अमित अग्रवाल के कलेक्शन में स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट, आकर्षक रंगों, रिच टेक्सचर और उनके सिग्नेचर मेटैलिक प्लीट्स की झलक देखने को मिली.
क्या है अमित अग्रवाल के कलेक्शन का खास कॉन्सेप्ट?
अमित अग्रवाल के इस कलेक्शन का कॉन्सेप्ट ‘5PM Glam Reset’ था. इसका विचार कामकाजी दिन के औपचारिक अंदाज से शाम की आजादी और ग्लैमर तक के बदलाव को दिखाना है.
डिजाइनर ने ANI से बातचीत में बताया कि सुबह 9 से शाम 5 बजे तक काम करने के बाद लोग शाम 5 से रात 9 बजे के बीच खुद को ज्यादा स्वतंत्र महसूस करते हैं. ऐसे समय में वे अपनी असली पसंद और व्यक्तित्व को फैशन के जरिए जाहिर करना चाहते हैं. अमित अग्रवाल ने कहा कि इस सोच को कलेक्शन के रूप में पेश करने में लैक्मे का सहयोग महत्वपूर्ण रहा. उनके मुताबिक, मेकअप और फैशन भी इस बदलाव का अहम हिस्सा हैं.
‘सैयारा’ के बाद अब इस प्रोजेक्ट में नजर आएंगी अनीत
फिल्मी मोर्चे पर अनीत पड्डा हाल ही में सीरीज ‘हुंकार: द रोअर’ में नजर आई थीं. इसकी कहानी एक 17 वर्षीय लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक प्रभावशाली धर्मगुरु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है. अब अनीत मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में नजर आएंगी. फैशन वीक में उनकी मौजूदगी ने एक बार फिर उनके स्टाइल और ग्लैमरस अंदाज को चर्चा में ला दिया.
यह भी पढ़ें- रावण दहन के साथ इन 4 बुराइयों को भी खत्म करें! विजयादशमी पर CM योगी की अपील, प्रयागराज में गरीबों को मिलेगा घर


