India’s Got Latent Sakshi Jha: सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, समय रैना का मशहूर रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ (India’s Got Latent) का दूसरा सीजन इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में है. हाल ही में यूट्यूब और नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर हुए शो के तीसरे एपिसोड में एक ऐसी कंटेस्टेंट पहुंची, जिसकी अजीबोगरीब सोच और दावों ने न सिर्फ जजेस को हैरान कर दिया, बल्कि वह अब सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल हो रही हैं. इस सीजन में यह पहली बार हुआ है जब पैनल में बैठे सभी जजेस और होस्ट ने किसी कंटेस्टेंट को 0 (जीरो) नंबर दिए हों.
पुलिस चौकी में घुसा शराबी, दरोगा की कुर्सी पर बैठ फाइलें खंगालता रहा; VIDEO चर्चा में
खुद को बताया ‘मैन हेटर’, पति को बेल्ट से पीटने की जताई इच्छा
बिहार की रहने वाली और पेशे से टीचर साक्षी झा नाम की इस कंटेस्टेंट ने मंच पर आते ही खुद को ‘मैन हेटर’ (पुरुषों से नफरत करने वाली) घोषित कर दिया. साक्षी ने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान कुछ ऐसी बातें कहीं, जिसने जजेस का मूड खराब कर दिया.साक्षी का कहना था कि उनकी फैंटेसी है कि वह शराब पीकर अपने पति को बेल्ट से पीटें. वह नई पीढ़ी की सोच का हवाला देकर कुछ ‘उल्टा और अलग’ करना चाहती हैं और उन्हें ऐसा पति चाहिए जो उनका गुलाम बनकर रहे.
जजेस ने दिया ‘अंडा’, कंटेस्टेंट ने खुद को दिए 8 नंबर
साक्षी की इस कथित परफॉर्मेंस से पैनल में बैठे होस्ट समय रैना, सिंगर विशाल ददलानी, तन्मय भट्ट, रघुराम और यशराज मेहरा बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुए. पूरी तरह असहमत दिखते हुए सभी जजेस ने उन्हें 0 नंबर दिए. दिलचस्प बात यह रही कि साक्षी ने खुद को 8 नंबर की रेटिंग दे रखी थी.
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा, ‘पति को मारने वाली’ महिलाओं से हुई तुलना
शो का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोगों ने साक्षी झा को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है. इंटरनेट यूजर्स उनकी इस हिंसक और नफरत भरी सोच की तुलना अपराध जगत की उन महिलाओं से कर रहे हैं जिन्होंने अपने पतियों की जान ली. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने साक्षी के दिमाग और सोच की तुलना पतियों और मंगेतर की हत्या करने वाली सिया, मुस्कान और सोनम रघुवंशी जैसी अपराधियों से कर दी है.”
यूजर्स के अन्य रिएक्शन
एक यूजर ने लिखा कि इस लड़की ने महज थोड़ी सी अटेंशन (लाइमलाइट) पाने के लिए अपने पिता तक को अस्वीकार कर दिया. एक अन्य यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि जो लड़की पूरे पुरुष वर्ग और अपने पिता-भाई से नफरत का दावा कर रही है, वह मंच पर समय रैना की गोरी स्किन की तारीफें कर रही थी.
बुलंदशहर को ₹574 करोड़ की सौगात: CM योगी आज करेंगे 57 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
दूसरी तरफ विशाल ने जीता दिल, जीते ₹1 लाख
जहां एक तरफ साक्षी झा को अपनी सोच के लिए आलोचना झेलनी पड़ रही है, वहीं इसी शो में आए एक अन्य कंटेस्टेंट विशाल ने महफिल लूट ली. विशाल ने अपनी बेहतरीन एक्टिविटी और मजाकिया अंदाज से ऐसा समां बांधा कि जजेस के साथ-साथ ऑडियंस भी झूम उठी. सभी जजेस ने विशाल को 10 में से 10 नंबर दिए. विशाल की खुद की रेटिंग भी पैनल से मैच कर गई, जिसके इनाम स्वरूप उन्हें 1 लाख रुपये का प्राइज मनी दिया गया.


