Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई. उन्होंने शिक्षकों से छात्रों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, काउंसलिंग और मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही नए सत्र की शुरुआत से विश्वविद्यालय परिसर में सघन वृक्षारोपण अभियान चलाने की घोषणा की.
खुरचन: छतरपुर की पारंपरिक मिठास जो हर किसी का दिल जीत लेती है
शिक्षक ही छात्रों के भविष्य के शिल्पकार
शिक्षकों को मोटिवेट करते हुए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षक ही राष्ट्र और छात्रों के भविष्य के शिल्पकार हैं. शिक्षकों को छात्रों के साथ एक मजबूत और सकारात्मक समन्वय स्थापित करना चाहिए, ताकि उनके उज्ज्वल भविष्य की तैयारियों का मार्ग प्रशस्त किया जा सके. जीवन में या अकादमिक क्षेत्र में लक्ष्य कितना भी कठिन और दुर्गम क्यों न हो, यदि हमारा प्रयत्न सतत और ईमानदार है, तो हर बड़े से बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है.”
कुलपति ने कहा कि नए सत्र में विश्वविद्यालय के सभी विभागों में छात्र-छात्राओं के लिए मूलभूत सुविधाओं की स्तरीय व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. स्नातक स्तर के छात्र-छात्राओं के भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए उन्हें विशेष गाइडेंस और काउंसलिंग दी जाएगी. सत्र की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुलपति ने विश्वविद्यालय में पूर्व से गठित विभिन्न कमेटियों को तत्काल प्रभाव से पूरी तरह सक्रिय होने का निर्देश दिया.
अकादमिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कुलपति ने कहा कि इस नए सत्र की शुरुआत के साथ ही पूरे विश्वविद्यालय परिसर में एक ‘सघन वृक्षारोपण अभियान’ चलाया जाएगा. उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों से इस अभियान को जनांदोलन बनाने का आह्वान किया.
बैठक के अंत में उन्होंने विश्वास जताया कि सभी के सामूहिक और सतत प्रयासों से अवध विश्वविद्यालय नए सत्र में अकादमिक उत्कृष्टता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा. नए सत्र के प्रथम दिवस पर कुलपति द्वारा परिसर स्थित ब्रह्म बाबा के स्थल पर पूजन अर्चन कर डॉ. राममनोहर लोहिया, सरदार पटेल, महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर शिक्षकों के माल्यार्पण कर किया.
Chittoor Terracotta: आंध्र प्रदेश की पारंपरिक मिट्टी की कला की अनूठी पहचान
इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, प्रो. एसएस मिश्र, कलासंकाय अध्यक्ष प्रो. मृदुला मिश्रा प्रो. आशुतोष सिन्हा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक, प्रो. सिद्धार्थ शुक्ल प्रो. अनूप कुमार प्रो. फर्रुख जमाल, प्रो. एस के रायजादा, प्रो. शैलेंद्र कुमार, प्रो विनोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ.विनोद कुमार चौधरी, प्रो. शैलेंद्र कुमार वर्मा के विभिन्न विभागों वरिष्ठ आचार्य एवं शिक्षकगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


