मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री Kriti Sanon एक बार फिर सुर्खियों में हैं. रक्षाबंधन के मौके पर कृति सेनन ने अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ तस्वीर शेयर करते हुए उन लोगों पर अप्रत्यक्ष रूप से तंज कसा, जिन्होंने हाल ही में एक राखी विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर उन्हें ट्रोल किया था.कृति ने इंस्टाग्राम पर अपनी और बहन नूपुर की कलाई पर बंधी राखियां दिखाते हुए तस्वीर साझा की. इसके साथ उन्होंने लिखा कि जब तक राखी फैशन कमेटी की बैठक चल रही है, हम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हैं जो वास्तव में मायने रखती हैं. सभी को हैप्पी राखी. कृति की इस पोस्ट को सोशल मीडिया यूजर्स ने खूब पसंद किया. कई लोगों ने इसे ट्रोल्स को उनका बेहतरीन जवाब बताया. एक यूजर ने लिखा, “द बेस्ट रिप्लाई”, जबकि दूसरे ने कहा, “ओएमजी, आपका कैप्शन बहुत पसंद आया.
NHRC की गांधीनगर में 2-3 सितंबर को Open Hearing, बंधुआ मजदूरी के मामलों पर भी सुनवाई
राखी विज्ञापन में आउटफिट को लेकर हुआ था विवाद
दरअसल, विवाद उस समय शुरू हुआ जब कृति सेनन एक रक्षाबंधन विज्ञापन में मॉडर्न आउटफिट में नजर आईं. उन्होंने ब्रालेट-स्टाइल ब्लाउज, केप और ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी. उनके इस लुक को लेकर सोशल मीडिया पर एक वर्ग ने सवाल उठाए और पूछा कि क्या रक्षाबंधन जैसे त्योहार के विज्ञापन में ऐसा पहनावा उचित है. इस आलोचना के बाद कृति ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी. उन्होंने सवाल उठाया था कि आखिर कब तक महिलाओं के कपड़ों को उनकी संस्कृति और सम्मान से जोड़कर देखा जाता रहेगा.
‘संस्कृति कपड़ों में नहीं, दिल में होती है’
कृति ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि त्योहार की असली भावना कपड़ों में नहीं, बल्कि परंपराओं के प्रति भावनाओं और उनके अर्थ में होती है. उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन पर वह और उनकी बहन नूपुर एक-दूसरे को राखी बांधती हैं और एक-दूसरे की रक्षा का वादा करती हैं. कृति ने यह भी कहा था कि महिलाओं के पहनावे को लेकर सवाल उठाना बंद होना चाहिए. उनके मुताबिक, संस्कृति और परंपराएं किसी महिला की नेकलाइन या कपड़ों से नहीं, बल्कि उसके दिल और भावनाओं से तय होती हैं.
JJM 2.0: हर जिले में छात्रों के लिए Water Tour और Best Practice Study, सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य
GIVA ने वापस लिया था विज्ञापन
विवाद बढ़ने के बाद ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने संबंधित विज्ञापन वापस ले लिया था. कंपनी ने अपने बयान में कहा था कि वह भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करती है और किसी की धार्मिक या सांस्कृतिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना उसका उद्देश्य नहीं था. अब रक्षाबंधन पर कृति की नई पोस्ट को उनके पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है. बिना किसी का नाम लिए अभिनेत्री ने अपने अंदाज में साफ कर दिया कि उनका ध्यान ट्रोलिंग से ज्यादा रिश्तों और त्योहार की असली भावना पर है.


