Author: Ayushi Khanna
आयुषी सब एडिटर के तौर पर Readmeloud.com के साथ काम कर रही हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में 3 साल का एक्सपीरिएंस है. आयुषी इससे पहले लोकल वेबसाइट्स के लिए काम कर चुकी हैं. वह Google Discover, SEO और सोशल मीडिया के लिए हाई-इम्पैक्ट, क्लिक-ड्रिवन और फैक्ट-बेस्ड कंटेंट तैयार करने में एक्सपर्ट हैं. इन्हें मौसम, खेती-बाड़ी, एजुकेशन, राजनीति पर भी लिखना अच्छा लगता है.
Rajasthan weather update: राजस्थान में इन दिनों पड़ रही तेज गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए मौसम विभाग ने राहत भरी खबर दी है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण 14 और 15 मार्च को राज्य के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है. इस सिस्टम के प्रभाव से कई जिलों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश होने के आसार हैं, जिससे तापमान में कुछ गिरावट दर्ज हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 14 मार्च से उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा…
Aaj Ka Mausam 12 March: देश में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 14 से 16 मार्च के बीच उत्तर भारत में एक नया मौसमी तंत्र सक्रिय हो सकता है. इसके प्रभाव से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही बढ़ेगी और मेघ गर्जन के साथ धूल भरी आंधी और बारिश दर्ज की जा सकती है. इससे बढ़ती गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. फिलहाल अगले तीन दिनों तक पहाड़ी इलाकों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर…
UP weather today: उत्तर प्रदेश में मार्च के दूसरे सप्ताह के साथ ही मौसम का मिजाज तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है. दिन के समय तेज धूप निकलने लगी है और तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा है. हालांकि मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले कुछ दिनों में प्रदेश के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार 12 मार्च को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप निकलने के कारण तापमान में…
Rajasthan weather update: राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी और लू का असर लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन इसी बीच मौसम में बदलाव के संकेत भी मिलने लगे हैं. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 14 मार्च से राज्य के मौसम का मिजाज कुछ हद तक बदल सकता है. पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के सक्रिय होने के कारण कई इलाकों में आंधी और बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इससे लोगों को कुछ समय के लिए तेज गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए राज्य के 19 जिलों में…
Aaj Ka Mausam 11 March: अगले 60 से 72 घंटों के दौरान देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार तेज गर्मी के बीच कुछ राज्यों में राहत की बूंदें गिरने की संभावना है. अनुमान है कि 10 से 13 मार्च के बीच हिमालयी क्षेत्रों पर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा. इसके प्रभाव से उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में काले बादलों का डेरा रहेगा और तेज हवाओं के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और ओलावृष्टि की भी…
UP weather today: उत्तर प्रदेश के अधिकांश जिलों में गर्मी ने अब लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास या उससे अधिक दर्ज किया जा रहा है. दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इसी बीच मंगलवार की सुबह प्रदेश के करीब 10 शहरों में अचानक घना कोहरा देखने को मिला, जिससे दृश्यता (विजिबिलिटी) प्रभावित हुई और सुबह के समय आवागमन में भी दिक्कतें आईं. मौसम विभाग के अनुसार बढ़ते तापमान और हवा में मौजूद…
Rajasthan weather update: राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी और हीटवेव के बीच लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 14 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में मौसम बदल सकता है. इस सिस्टम के असर से राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर बुधवार को राज्य के दो जिलों में हीटवेव…
Aaj Ka Mausam 10 March: देश के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों गर्मी का असर तेजी से बढ़ रहा है. मार्च की शुरुआत में ही लोगों को अप्रैल-मई जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार इस बार मार्च का महीना सामान्य से अधिक गर्म रह सकता है और जल्द ही देश के कई हिस्सों में लू (हीटवेव) चलने की संभावना है. ऐसे में लोगों को मौसम को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है. फिलहाल उत्तर भारत के कई राज्यों-राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में अधिकतम और न्यूनतम…
UP Weather Today: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों गर्मी का असर तेजी से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. खासतौर पर बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में दोपहर की तेज धूप ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं. स्थिति ऐसी हो गई है कि दोपहर के समय लोग अनावश्यक रूप से घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं. जो लोग बाहर निकल रहे हैं, वे धूप से बचने के लिए छतरी, गमछा या कपड़े से सिर ढककर ही घर से निकल रहे हैं. बढ़ती गर्मी का असर सोमवार को प्रदेश के तापमान में भी साफ दिखाई दिया.…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 मार्च के दौरान प्रदेश के कई जिलों में हीटवेव चलने की संभावना है. खासतौर पर पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर, बालोतरा और जैसलमेर जिलों के लिए 10 मार्च को ऊष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में दिन के समय तापमान तेजी से बढ़ने की आशंका है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और…

