Rajasthan weather update: राजस्थान में इन दिनों तेज गर्मी और हीटवेव के बीच लोगों को जल्द ही कुछ राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 14 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) सक्रिय होने वाला है, जिसके प्रभाव से कई इलाकों में मौसम बदल सकता है. इस सिस्टम के असर से राज्य के कई जिलों में आंधी और बारिश होने की संभावना जताई गई है.
मौसम विभाग ने 14 मार्च के लिए 19 जिलों में बारिश और ओले गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं दूसरी ओर बुधवार को राज्य के दो जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया गया है. फिलहाल राज्य के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और गर्मी का असर बना हुआ है, जिससे लोगों को दिन के समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
इंतजार खत्म! इस दिन आएगी करोड़ों किसानों के खाते में पीएम किसान की 22वीं किस्त
मंगलवार को राजस्थान के लगभग सभी इलाकों में आसमान साफ रहा और दिनभर तेज धूप देखने को मिली. सीमावर्ती जिलों जैसलमेर और बाड़मेर समेत आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम हीटवेव का असर भी देखा गया. इन इलाकों में तापमान सामान्य से काफी अधिक दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय गर्म हवाएं चलती रहीं.
राज्य में मंगलवार को बाड़मेर सबसे गर्म स्थान रहा. यहां अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा झुंझुनूं जिले के पिलानी में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. चित्तौड़गढ़ में 39 डिग्री, चूरू में 38.7 डिग्री, जोधपुर में 38.6 डिग्री और जैसलमेर में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
कुछ शहरों में मंगलवार की तुलना में अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई. इनमें चूरू में 38.7 डिग्री, जैसलमेर में 38.5 डिग्री, बीकानेर में 38.2 डिग्री, कोटा में 37.9 डिग्री, जयपुर में 37.5 डिग्री, अजमेर में 37 डिग्री और उदयपुर में 36.3 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.
हालांकि कई स्थानों पर तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी देखने को मिली. बाड़मेर में अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जोधपुर में 38.6 डिग्री, श्रीगंगानगर में 37.3 डिग्री, जैसलमेर में 38 डिग्री, चूरू में 37.9 डिग्री और बीकानेर में 37.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसके अलावा जालोर में 36.8 डिग्री, श्रीगंगानगर में 36.3 डिग्री, अजमेर में 36.2 डिग्री, करौली में 36.5 डिग्री, सीकर में 36.1 डिग्री, जयपुर में 36.1 डिग्री, उदयपुर में 35.9 डिग्री, टोंक में 35.8 डिग्री, लूणकरणसर में 35.6 डिग्री और संगरिया में 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
ईरान युद्ध के बीच भारत में LPG अलर्ट! सिलेंडर बुकिंग नियम बदला, जानिए नया नियम
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के अनुसार 14 मार्च को उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इस मौसम प्रणाली का असर 14 और 15 मार्च को राजस्थान में भी देखने को मिल सकता है. इसके प्रभाव से राज्य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की आंधी और बारिश होने की संभावना है. साथ ही तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट भी दर्ज की जा सकती है, जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.


