Delhi Ration Card New Rules 2026: दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए राशन कार्ड बनाने के नियम अब बदल गए हैं. राजधानी दिल्ली सरकार ने हाल ही में दिल्ली फूड सिक्योरिटी रूल्स, 2026 की अधिसूचना जारी की है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सरकारी सब्सिडी का लाभ पहुंचाना और सिस्टम में मौजूद भ्रष्टाचार या गलत इस्तेमाल को रोकना है.
इन नए नियमों के तहत राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों की योग्यता और शर्तों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं. सबसे बड़ा बदलाव यह है कि फैमिली की सालाना इनकम लिमिट पहले 1 लाख रुपये थी, जिसे अब बढ़ाकर 1.2 लाख रुपये कर दिया गया है. इसका मतलब यह हुआ कि अब थोड़ी ज्यादा आमदनी वाले परिवार भी राशन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं.
सड़क हादसों में घायलों के लिए बड़ी राहत! पीएम राहत योजना से मिलेगा 1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
लेकिन नए नियमों के साथ कुछ विशेष शर्तें भी जोड़ी गई हैं, ताकि सब्सिडी सही लोगों तक पहुंचे. तो आइए जानते हैं, दिल्ली में किन 7 लोगों का राशन कार्ड कभी नहीं बन पाएगा और यह नियम किन पर लागू होता है.
दिल्ली में राशन कार्ड न बनने वाले 7 प्रकार के लोग
ज्यादा आमदनी वाले परिवार
अगर किसी परिवार की सालाना आमदनी 1.2 लाख रुपये से अधिक है, तो वह राशन कार्ड के लिए पात्र नहीं होगा.
प्रॉपर्टी रखने वाले सदस्य
यदि परिवार के किसी सदस्य के पास निजी प्रॉपर्टी है और वह प्रॉपर्टी A से E कैटेगरी में आती है, तो राशन कार्ड का हक नहीं मिलेगा.
इनकम टैक्स देने वाले सदस्य
परिवार में यदि कोई सदस्य नियमित रूप से इनकम टैक्स का भुगतान करता है, तो उस परिवार को नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी.
चार पहिया वाहन रखने वाले
अगर परिवार में किसी सदस्य के पास कार या कोई अन्य चार पहिया वाहन है, तो राशन कार्ड नहीं बन पाएगा. हालांकि, नियम में यह छूट दी गई है कि अगर गाड़ी केवल घर के रोजमर्रा के काम या कमर्शियल उद्देश्यों के लिए है, तो यह शर्त लागू नहीं होगी.
उच्च क्षमता वाले बिजली कनेक्शन
घर में 2 किलोवॉट से अधिक बिजली कनेक्शन होने पर भी राशन कार्ड का हकदार नहीं माना जाएगा.
सरकारी कर्मचारी या सरकारी स्कीम के लाभार्थी
जो लोग सरकारी या सरकार से जुड़े किसी संस्थान में काम करते हैं, या पहले से किसी सरकारी फूड सब्सिडी स्कीम का लाभ ले रहे हैं, उन्हें नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने की अनुमति नहीं होगी.
घर की मुखिया महिला
नए नियमों के अनुसार, परिवार की सबसे बड़ी महिला ही राशन कार्ड की मुखिया होगी. यदि मुखिया महिला 18 साल से कम की है, तो परिवार के पुरुष सदस्य उसे बालिग होने तक मुखिया मानेंगे.
नए राशन कार्ड के लिए आवेदन प्रक्रिया
पहले लोग राशन कार्ड के लिए अलग-अलग सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटते थे, लेकिन अब यह पूरी प्रक्रिया डिजिटल हो गई है. अब मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है. आवेदन के बाद हर जानकारी की कड़ी जांच होगी. इसके साथ ही शिकायतों के निपटारे के लिए एक सिस्टम भी बनाया गया है.
नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य है कि नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट, 2013 के तहत आने वाले अधिक लोग लाभान्वित हों. डिजिटल प्रक्रिया और जांच के कारण अब सब्सिडी वाले राशन की आपूर्ति में जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाई जाएगी.
इस राज्य की महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा! अब नहीं देना होगा ब्याज, सीधे मिलेगा ऋण
इस नए सिस्टम से न केवल योग्य परिवारों को सरकारी सब्सिडी आसानी से मिलेगी, बल्कि किसी भी तरह के गलत इस्तेमाल या भ्रष्टाचार पर भी लगाम लगेगी. दिल्ली सरकार की यह पहल नागरिकों के लिए सुविधा और सुरक्षा दोनों को सुनिश्चित करती है.


