Delhi Third Ring Road: दिल्ली-एनसीआर में ट्रैफिक की समस्या से निपटने और पड़ोसी राज्यों की कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) को नए एक्सप्रेसवे और लिंक रोड्स से जोड़ा जा रहा है. दिल्ली की ‘तीसरी रिंग रोड’ के रूप में पहचान बना चुके इस 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड एक्सप्रेसवे (NH-344M) का विस्तार कर इसे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और KMP एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जा रहा है.
धनबाद से कोयंबटूर नई अमृत भारत एक्सप्रेस को मंजूरी, जानें रूट, टाइमिंग और स्टॉपेज
30 मिनट में सोनीपत से आईजीआई एयरपोर्ट
DDA के मास्टर प्लान के तहत NHAI द्वारा निर्मित यह 75-76 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे अलीपुर (NH-44) से शुरू होकर रोहिणी, मुंडका, नजफगढ़ और द्वारका होते हुए महिपालपुर (NH-48) तक जाता है. UER-II के बनने से पहले सोनीपत या अलीपुर से आईजीआई एयरपोर्ट जाने में आउटर रिंग रोड के ट्रैफिक के कारण 2 से 2.5 घंटे लगते थे, लेकिन अब यह सफर घटकर मात्र 30 मिनट का रह गया है.
हरियाणा और यूपी के लिए नए लिंक रूट्स
एनसीआर के औद्योगिक और रिहायशी इलाकों को राहत देने के लिए कई प्रमुख लिंक रोड बनाए जा रहे हैं, उत्तरी दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रियल एरिया से हरियाणा के सोनीपत तक 4-लेन लिंक रोड का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है, जो NH-44 का बेहतर विकल्प बनेगा. नजफगढ़ और झारोदा कलां से बहादुरगढ़ बाईपास तक 7.3 किमी की लिंक रोड बनाई जा रही है. इससे झज्जर और रोहतक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को बड़ी राहत मिलेगी. रिंग रोड के उत्तरी छोर (अलीपुर/नरेला) को सीधे कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे और हरियाणा ऑर्बिटल रेल कॉरिडोर से जोड़ने के लिए फीडर रोड पर काम चल रहा है.
दिल्ली में घुसे बिना नोएडा-गाजियाबाद से मुंबई हाईवे की राह
महिपालपुर (शिव मूर्ति) वाले छोर पर फ्लाईओवर और एलिवेटेड रैंप बनाए जा रहे हैं, जो इसे DND फ्लाईवे-आश्रम लिंक और दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (सोहना) से जोड़ेंगे. इससे नोएडा और गाजियाबाद का ट्रैफिक दिल्ली के आंतरिक जाम में फंसे बिना सीधे जयपुर और मुंबई हाईवे पर जा सकेगा.
बुलेट ट्रेन में इंजन नहीं फिर भी 300 KM की रफ्तार! जानें कैसे चलती है, कितनी है एक कोच की कीमत
एयरपोर्ट और श्रद्धालुओं के लिए सुपरफास्ट कनेक्टिविटी
द्वारका एक्सप्रेसवे के जरिए इस रूट को आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 और निर्माणाधीन टर्मिनल-4 से जोड़ने के लिए एक विशेष अंडरग्राउंड टनल नेटवर्क तैयार किया गया है. साथ ही, द्वारका सेक्टर-25 स्थित ‘यशोभूमि’ (IICC) के लिए विशेष लूप बनाए गए हैं. दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे से कनेक्ट होने के बाद पंजाब, जम्मू-कश्मीर और माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी एयरपोर्ट और द्वारका से सीधी रफ्तार मिलेगी.


