Tej Pratap Yadav Bhojpuri Film Name: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और अपने अनोखे अंदाज के लिए चर्चा में रहने वाले तेज प्रताप यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह कोई राजनीतिक बयान नहीं, बल्कि उनका फिल्मी अंदाज है. तेज प्रताप यादव ने मथुरा-वृंदावन में भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ अपनी आगामी धार्मिक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का नाम ‘भोजपुर के मोहन’ है.
तेज प्रताप ने इस शूटिंग का एक वीडियो भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में वह वृंदावन के ऐतिहासिक वंशीवट पर साथी कलाकारों के साथ कान्हा के रूप में बांसुरी बजाते नजर आ रहे हैं.
कुशीनगर में 200 करोड़ की दो हाईटेक टाउनशिप, आधुनिक शहर बनाने की बड़ी तैयारी
खराब मौसम ने पहले दिन डाला खलल
जानकारी के मुताबिक, तेज प्रताप यादव अपनी पूरी टीम के साथ 29 मई (शुक्रवार) को वृंदावन के वंशीवट पहुंचे थे. वहां उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर मंदिर के महंत गोविंद जी से चर्चा भी की थी. हालांकि, शुक्रवार को वह कैमरे के सामने आ पाते, उससे पहले ही मौसम का मिजाज बिगड़ गया. तेज आंधी और खराब मौसम के कारण पहले दिन की शूटिंग को टालना पड़ा.
शनिवार को 4 घंटे तक चला भजन का शूट
मौसम साफ होने के बाद, शनिवार दोपहर करीब 11 बजे तेज प्रताप एक बार फिर पूरी तैयारी के साथ वंशीवट मंदिर पहुंचे. इसके बाद सह-कलाकार काजल राघवानी के साथ फिल्म के एक विशेष भजन की शूटिंग शुरू हुई.
मंदिर के महंत गोविंद शर्मा ने बताया कि तेज प्रताप यादव अपनी टीम के साथ करीब 4 घंटे तक मंदिर में रहे. उन्होंने दोपहर 3 बजे तक यहां शूटिंग की. इस दौरान वह काफी रिलैक्स मूड में नजर आए. फिल्म में जब उन्होंने बांसुरी बजाई, तो उनके साथी कलाकार राधा-कृष्ण के सखा के रूप में अभिनय करते दिखे.”
बरसाना और गोवर्धन में भी होगी शूटिंग
वंशीवट पर अपना शेड्यूल पूरा करने के बाद तेज प्रताप यादव बिहार के लिए रवाना हो गए. हालांकि, इस धार्मिक भोजपुरी फिल्म का सफर अभी लंबा है. बताया जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अन्य धार्मिक स्थलों जैसे बरसाना और गोवर्धन में भी कई चरणों में की जाएगी.
पूरे देश में 1 जून से चलेगा ‘खेत बचाओ अभियान’, किसानों तक पहुंचेगी वैज्ञानिक खेती की जानकारी
गोपालजी की प्रतिमा के साथ दिखे तेज प्रताप
वंशीवट मंदिर से निकलने के बाद तेज प्रताप यादव रंगनाथ मंदिर के पास स्थित एक प्रसिद्ध मूर्ति के शोरूम पर भी गए. सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में वह हाथ में ‘गोपालजी’ (बाल कृष्ण) की सुंदर प्रतिमा लिए हुए बेहद भक्तिभाव में डूबे नजर आ रहे हैं. कृष्ण भक्ति के लिए मशहूर तेज प्रताप का यह अंदाज उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है.


