PM Kisan Yojana 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे देश के करोड़ों किसानों के लिए एक बड़ी और अच्छी खबर है. यदि सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो सरकार इस बार की किस्त शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर के आसपास लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर कर सकती है. बता दें कि सरकार ने इससे पहले 20 जून 2026 को योजना की 23वीं किस्त सफलतापूर्वक जारी की थी.
कब तक आ सकती है 24वीं किस्त?
आमतौर पर पीएम किसान योजना की किस्तें हर चार महीने के अंतराल पर जारी की जाती हैं. साल 2026 में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत अक्टूबर महीने के दूसरे हफ्ते में होने जा रही है. इस लिहाज से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकार 10 अक्टूबर 2026 के बाद कभी भी किसानों के खातों में ₹2,000 की अगली किस्त भेज सकती है.
क्या है पीएम किसान योजना?
केंद्र सरकार द्वारा साल 2019 में शुरू की गई इस महत्वाकांक्षी योजना का उद्देश्य देश के भूमिधारक किसान परिवारों की आय बढ़ाना है. इसके तहत योग्य किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2,000 की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है. इस योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलता है जिन्होंने अपनी eKYC प्रक्रिया पूरी कर ली है, जिनका बैंक खाता आधार से लिंक है और जिनके भूमि दस्तावेज (Land Records) पीएम किसान पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं.
PM Kisan लाभार्थी स्टेटस कैसे चेक करें?
यदि आप भी अपनी किस्त का स्टेटस देखना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें.
स्टेप 1: पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर मौजूद ‘Beneficiary Status’ विकल्प पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अपना पंजीकृत पहचान नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें.
स्टेप 4: ‘Get Data’ पर क्लिक करें.
स्टेप 5: इसके बाद आपका लाभार्थी स्टेटस और पेमेंट की स्थिति स्क्रीन पर दिखाई देगी.
eKYC पूरा करना है बेहद जरूरी
योजना का निरंतर लाभ उठाने के लिए सरकार ने eKYC को अनिवार्य कर दिया है. किसान घर बैठे अपने मोबाइल से भी इसे आसानी से पूरा कर सकते हैं.
मोबाइल ऐप से eKYC करने का तरीका
गूगल प्ले स्टोर से PM-Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App डाउनलोड करें.
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और बेनिफिशियरी स्टेटस पेज पर जाएं.
यदि eKYC स्टेटस में ‘No’ दिख रहा है, तो इसे तुरंत पूरा करें.
eKYC करने के 3 आसान तरीके
OTP-आधारित e-KYC: पीएम-किसान पोर्टल या मोबाइल ऐप के माध्यम से स्वयं करें.
बायोमेट्रिक-आधारित e-KYC: अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर कराएं.
फेस ऑथेंटिकेशन e-KYC: पीएम किसान मोबाइल ऐप पर चेहरा स्कैन करके मिनटों में पूरा करें.


