नई दिल्ली: बॉलीवुड के ‘सुल्तान’ सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में हैं. हाल ही में एक्स (ट्विटर) पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसने उनके प्रशंसकों को गहरी चिंता में डाल दिया है, तो वहीं दूसरी तरफ नेटिजेंस ने एक्टर को ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है. वायरल वीडियो में सलमान खान का चेहरा झुर्रियों से भरा नजर आ रहा है, जिसे देखकर पहली नजर में उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है.
जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर, राजौरी और पुंछ में बाढ़ जैसे हालात, 10 की मौत, कई लापता
वीडियो देख फैंस हुए हैरान, धर्मेंद्र से की तुलना
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को गगन चौधरी नाम के एक यूजर ने शेयर किया है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि शुरुआत में वह खुद समझ नहीं पाए कि यह सलमान खान हैं, लेकिन जब वीडियो में उनके भरोसेमंद बॉडीगार्ड शेरा नजर आए, तब जाकर यकीन हुआ कि यह ‘सलमान भाई’ ही हैं. यूजर ने चिंता जताते हुए लिखा कि एक्टर की हालत अब धर्मेंद्र की तरह होती जा रही है और उनका यह रूप देख फैंस काफी हैरान हैं.
सोशल मीडिया पर तंज और स्टेरॉयड की चर्चा
वीडियो के वायरल होते ही कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है. जहां एक तरफ फैंस उनकी सेहत को लेकर दुआएं कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कुछ नेटिजेंस ने एक्टर पर जमकर तंज कसा है. एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “ज्यादा दारू पीने से ऐसा ही होता है. वहीं दूसरे यूजर ने दावा किया, “यह स्टेरॉयड का कमाल है. कुछ अन्य यूजर्स ने इसे उनके ‘गुनाहों की सजा’ तक कह डाला.
गंभीर बीमारी से जूझ चुके हैं सलमान
यह पहली बार नहीं है जब सलमान की सेहत को लेकर इस तरह की बातें हो रही हैं. खुद सलमान खान ने पहले खुलासा किया था कि वह एवीएम (AVM – Arteriovenous Malformation) नाम की एक गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी से जूझ चुके हैं, जिसे ट्राइजेमिनल न्यूराल्जिया भी कहा जाता है. इस बीमारी में चेहरे की नसों में असहनीय दर्द होता है, जिसे ‘सुसाइड डिसीज’ भी कहा जाता है. हालांकि, एक्टर ने हमेशा अपने फैंस को आश्वस्त किया है कि वह बिल्कुल ठीक हैं और लगातार काम कर रहे हैं.
राम मंदिर चंदा विवाद पर राहुल-खरगे का PM मोदी को पत्र, स्वतंत्र जांच और जवाबदेही की मांग
फिल्म ‘मातृभूमि’ (बैटल ऑफ गलवान) पर सस्पेंस
एक तरफ जहां सलमान के लुक को लेकर चर्चाएं गर्म हैं, वहीं दूसरी तरफ दर्शक उनकी आगामी फिल्म ‘मातृभूमि’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म का नाम पहले ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, जिसे बाद में बदलकर ‘मातृभूमि’ कर दिया गया. पहले यह फिल्म अप्रैल के महीने में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. अब देखना यह होगा कि इस वायरल वीडियो और अपनी सेहत को लेकर उड़ रही अफवाहों पर खुद सलमान खान या उनकी टीम की तरफ से क्या प्रतिक्रिया आती है.


