Ayodhya News: अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 31वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर एक भव्य सांस्कृतिक संध्या का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय की प्रथम महिला श्रीमती मीना सिंह उपस्थित रहीं. 31वें दीक्षांत समारोह के सफल आयोजन पर विश्वविद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती मीना सिंह ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजनों की परंपरा हमारे जीवन के उत्साह का प्रतीक है, जिसे हम आपस में मिल-जुलकर आयोजित करते हैं. भारतीय जीवन दर्शन की परंपरा में सांस्कृतिक सेलिब्रेशन का विशेष महत्व है.
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम का शुभारंभ आवासीय परिसर की बी.सी.ए. की छात्रा गौरी द्वारा प्रस्तुत गणेश वंदना से हुआ. इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने विभिन्न विधाओं में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. काव्य पाठ के तहत बी.ए. आवासीय परिसर के प्रांजुल गुप्ता ने अपनी रचना प्रस्तुत की. योग विभाग (आवासीय परिसर) के छात्र-छात्राओं ने योग का श्रेष्ठ प्रदर्शन कर उपस्थित जनसमूह को अचंभित कर दिया. वाद्य यंत्र वादक साकेत महाविद्यालय के दुर्गेश सिंह ने मनमोहक प्रस्तुति दी.देशभक्ति गीत की प्रस्तुति आर.आर. पी.जी. कॉलेज (अमेठी) की प्रज्ञा श्री गौतम एवं साक्षी मिश्रा ने किया.
- साकेत महाविद्यालय की अंशिका पाण्डेय एवं श्वेता भारती का एकल नृत्य
- बी.एफ.ए. आवासीय परिसर की अदिति पाण्डेय तथा बी.ए. परिसर की आयुषि सिंह का एकल नृत्य
- बी.टेक आवासीय परिसर के ‘परिंदे बॉयज’ एवं ‘परिंदे गर्ल्स’ द्वारा ऊर्जावान समूह नृत्य
- आर.आर. पी.जी. महाविद्यालय (अमेठी) की छात्राओं द्वारा कृष्ण लीला पर आधारित लोक नृत्य
- अनपूर्णा द्वारा मनमोहक एकल गायन
- बी.पी.ए. की स्वाती मौर्या व अंजली यादव तथा ख्याती व मोनिका द्वारा समूह गायन
तीन Sanchar Mitras बने ITU Generation Connect Youth Envoys, 2026–2030 के लिए हुआ चयन
शिक्षकों की विशेष प्रस्तुति से उत्साह का माहौल
कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने भी अपने हुनर से समां बांध दिया. डॉ. दिनेश सिंह ने लोकप्रिय भोजपुरी गीत ‘जोगिया बैरन’ गाकर हाल में उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया, वहीं डॉ. अनुराग पाण्डेय ने ‘मैं हूं डॉन’ गाना गाकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह भर दिया. गरमामयी उपस्थिति कार्यक्रम के समापन अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति कर्नल डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अपने संक्षिप्त संबोधन में दीक्षांत समारोह से जुड़े सभी पक्षों का आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम का संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. नीलम पाठक ने किया. इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, शाम्भवी शुक्ला, डॉ. दिनेश सिंह, डॉ. मनीष कुमार सिंह, आशीष मिश्रा, नीहारिका श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, वेद मिश्रा, शुभम सहित विश्वविद्यालय के अनेक शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.


