Bipasha Basu News: बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने एक न्यूट्रिशन प्रोडक्ट को लेकर गंभीर चिंता जताई है. बिपाशा ने दावा किया कि नया डिब्बा खोलने पर उसके अंदर छोटे-छोटे कीड़े जैसी चीजें दिखाई दीं. उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग किया और मामले में मदद की अपील की.
यह भी पढ़ें- दिल्ली को मिला बड़ा तोहफा! 30 साल पुरानी मांग पूरी, PWD के 3,214 इंजीनियरिंग पदों के लिए बनेगा अलग कैडर
वीडियो शेयर कर दिखाया प्रोडक्ट
बिपाशा बसु ने गुरुवार, 10 सितंबर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर प्रोडक्ट का वीडियो शेयर किया. वीडियो में वह डिब्बे के अंदर मौजूद सामग्री दिखाती नजर आ रही हैं. वीडियो में बिपाशा कहती सुनाई देती हैं कि डिब्बे के अंदर छोटे-छोटे कीड़े हैं. उन्होंने कहा कि This is full of worms… tiny tiny worms एक्ट्रेस के मुताबिक, यह नया डिब्बा खोला गया था और उसमें उन्हें ये चीजें दिखाई दीं.
तुकाराम मुंडे को टैग कर मांगी मदद
बिपाशा ने वीडियो के साथ महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे को टैग करते हुए मामले को देखने की अपील की. उन्होंने लिखा कि You are our only hope… साथ ही उन्होंने इस तरह की खराब या मिलावटी चीजें बाजार में पहुंचने से रोकने की बात कही. हालांकि, फिलहाल स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वीडियो में दिखाई दे रही चीजें वास्तव में कीड़े ही हैं या प्रोडक्ट दूषित था. इसलिए बिपाशा का दावा अभी जांच का विषय है.
तुकाराम मुंडे के काम की हो चुकी है तारीफ
महाराष्ट्र FDA कमिश्नर तुकाराम मुंडे खाद्य सुरक्षा को लेकर सख्त कार्रवाई के लिए चर्चा में रहे हैं. उनके नेतृत्व में FDA की टीम रेस्टोरेंट, होटल, सड़क किनारे खाने-पीने की दुकानों और ऑनलाइन डिलीवरी के जरिए खाना उपलब्ध कराने वाले प्रतिष्ठानों की भी जांच कर रही है. खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के मामलों में विभाग की ओर से लाइसेंस निलंबित करने और सुधार संबंधी नोटिस जारी करने जैसी कार्रवाई भी की गई है.
मनोज बाजपेयी भी कर चुके हैं तारीफ
एक्टर मनोज बाजपेयी भी तुकाराम मुंडे के काम की तारीफ कर चुके हैं. ANI से बातचीत में बाजपेयी ने ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करने को लेकर कहा था कि आज के दौर में जब कोई अधिकारी पूरी ईमानदारी और लगन से अपना काम करता है तो लोगों को यह बात असामान्य लगती है और वह वायरल हो जाता है. उन्होंने तुकाराम मुंडे का उदाहरण देते हुए कहा था कि जब कोई अधिकारी पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाता है, तो लोग उस पर ध्यान देने लगते हैं.
यह भी पढ़ें- यामी गौतम की नई फिल्म ‘Nayyi Navelli’ का टीजर रिलीज, नई-नवेली दुल्हन को बताया ‘डायन’; मचने वाला है खूब धमाल
खाद्य सुरक्षा को लेकर लगातार कार्रवाई
महाराष्ट्र FDA की कार्रवाई सिर्फ रेस्टोरेंट और होटल तक सीमित नहीं है. विभाग ने मिलावटी दूध, रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले खाद्य पदार्थ, स्कूलों के आसपास बिकने वाले जंक फूड और प्रतिबंधित गुटखा व तंबाकू युक्त पान मसाला के निर्माण और बिक्री से जुड़े मामलों में भी निरीक्षण और कार्रवाई की है. अब बिपाशा बसु के न्यूट्रिशन प्रोडक्ट से जुड़े दावे के बाद यह देखना अहम होगा कि FDA इस मामले में क्या जांच या कार्रवाई करता है.


