किसी व्यक्ति का नाम उसकी पहचान का अहम हिस्सा होता है. ज्योतिष और अंक ज्योतिष में नाम के पहले अक्षर को लेकर कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं. माना जाता है कि नाम का शुरुआती अक्षर व्यक्ति के स्वभाव, सोचने के तरीके और व्यक्तित्व की कुछ खास खूबियों के बारे में संकेत दे सकता है.
इन्हीं मान्यताओं के आधार पर अलग-अलग अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोगों के स्वभाव की व्याख्या की जाती है. कुछ लोगों को कल्पनाशील और संवेदनशील माना जाता है, तो कुछ को आत्मविश्वासी, मेहनती और तार्किक स्वभाव वाला बताया जाता है.
एस्ट्रोपत्री की अंक ज्योतिषी भानुप्रिया मिश्रा के अनुसार, I से लेकर P तक के अक्षरों से नाम शुरू होने वाले लोगों की कुछ खास विशेषताएं बताई गई हैं. आइए जानते हैं कि इन आठ अक्षरों से शुरू होने वाले नामों के लोगों का स्वभाव कैसा माना जाता है.
I अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों का स्वभाव
जिन लोगों का नाम I अक्षर से शुरू होता है, उन्हें कल्पनाशील, संवेदनशील और रचनात्मक स्वभाव का माना जाता है. ये लोग अपनी भावनाओं को काफी महत्व देते हैं. कई बार किसी फैसले या परिस्थिति को समझने के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज पर भी भरोसा करते हैं.
इनकी रचनात्मक सोच इन्हें दूसरों से अलग पहचान दिला सकती है. ये भावनात्मक पहलुओं को समझने और अपने विचारों को अलग तरीके से व्यक्त करने में रुचि रखते हैं.
J अक्षर वाले लोग होते हैं आत्मविश्वासी
J अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को आत्मविश्वासी और स्वतंत्र विचारों वाला माना जाता है. ये अपनी जिंदगी के फैसले खुद लेना पसंद करते हैं और चुनौतियों का सामना करने से पीछे नहीं हटते.
ऐसे लोग अपने विचारों पर अडिग रहने के लिए जाने जाते हैं. किसी मुश्किल परिस्थिति में भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करते हैं.
K अक्षर वाले लोगों में होती है मजबूत इच्छाशक्ति
K अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को मजबूत इच्छाशक्ति और बड़े लक्ष्य रखने वाला माना जाता है. ये अपने उद्देश्यों को लेकर गंभीर रहते हैं और उन्हें पूरा करने के लिए मेहनत करना पसंद करते हैं.
रिश्तों के मामले में भी इनके लिए भरोसा काफी मायने रखता है. ये आपसी संबंधों में विश्वास और ईमानदारी को महत्वपूर्ण मानते हैं.
L अक्षर वाले लोग होते हैं मिलनसार और रचनात्मक
L अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को मिलनसार, रचनात्मक और आकर्षक व्यक्तित्व वाला माना जाता है. ये नए लोगों से आसानी से घुल-मिल जाते हैं और सामाजिक संबंधों को बेहतर बनाए रखने की कोशिश करते हैं.
रिश्तों में तालमेल बनाए रखना और आसपास के लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करना इनके स्वभाव की खासियत मानी जाती है.
M अक्षर वाले लोग मेहनती और जिम्मेदार होते हैं
M अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को मेहनती, जिम्मेदार और सहज स्वभाव वाला माना जाता है. ये अपने काम के साथ परिवार को भी समान महत्व देते हैं.
इनके लिए जीवन में सुरक्षा और स्थिरता काफी मायने रखती है. ये अपने दायित्वों को गंभीरता से लेने और जीवन में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं.
N अक्षर वाले लोगों को पसंद होते हैं नए अनुभव
N अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को स्वतंत्र विचारों वाला और जिज्ञासु माना जाता है. इन्हें नई चीजें सीखना और अलग-अलग अनुभव हासिल करना पसंद होता है.
ऐसे लोग किसी विषय को जानने और समझने में रुचि रखते हैं. जीवन में नए अवसरों और बदलावों को लेकर इनकी उत्सुकता बनी रहती है.
O अक्षर वाले लोग भावुक और उदार होते हैं
O अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को भावुक, उदार और रिश्तों के प्रति समर्पित माना जाता है. ये अपने करीबी लोगों की देखभाल करना पसंद करते हैं.
परिवार और दोस्तों की खुशी इनके लिए महत्वपूर्ण होती है. ये अपने रिश्तों को बनाए रखने और अपनों की जरूरतों का ध्यान रखने की कोशिश करते हैं.
P अक्षर वाले लोग होते हैं समझदार और तार्किक
P अक्षर से नाम शुरू होने वाले लोगों को समझदार, तार्किक और स्वतंत्र विचारों वाला माना जाता है. ये किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले उसके अलग-अलग पहलुओं पर विचार करना पसंद करते हैं.
ऐसे लोग जल्दबाजी में निर्णय लेने के बजाय स्थिति को समझने और उसके बाद अपनी राय बनाने को प्राथमिकता देते हैं.
नाम के पहले अक्षर से जुड़ी ये हैं ज्योतिषीय मान्यताएं
I से P तक के अक्षरों के आधार पर व्यक्तित्व की ये विशेषताएं ज्योतिष और अंक ज्योतिष से जुड़ी मान्यताओं पर आधारित हैं. किसी व्यक्ति का वास्तविक स्वभाव केवल उसके नाम के पहले अक्षर से तय नहीं किया जा सकता. व्यक्ति की सोच, अनुभव, परवरिश और परिस्थितियां भी उसके व्यक्तित्व को आकार देती हैं.
यह भी पढ़ें- Gold Adulteration: सोने में मिलावट का नया खेल! रुथेनियम-इरिडियम मिलाकर बढ़ा रहे वजन, सामान्य जांच भी हो रही फेल
यह भी पढ़ें- Festival Special Train: त्योहारों पर रेलवे की बड़ी राहत, चंडीगढ़-पटना और दिल्ली-दरभंगा के बीच चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन


