aanton ki gandgi

एकदम साफ हो जाएगी आंतों की गंदगी, ये 7 चीजें कर देंगी चकाचक!

How to Clean the Intestine Naturally: आंतें इंसान के शरीर के आंतरिक अंगों में अहम मानी जाती हैं. आंतों की सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. अगर किसी इंसान की आंतें साफ नहीं होती हैं तो वह पेट से जुड़ी कई तरह की गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाता है. आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सेवन से आप अपनी आंतों की गंदगी को कुछ ही समय में साफ कर सकते हैं-

गुनगुना पानी
आंतों की सफाई के लिए आपको हर रोज सुबह उठने के बाद एक गिलास गुनगुना पानी पीना चाहिए. ऐसा करने से आपका पेट ठीक तरह से साफ होगा और आपकी आंतें भी एकदम साफ रहेंगी.

फिटकरी के पानी से कुल्ला करने के दमदार फायदे

गर्म दूध
अगर आपको आंतों की गंदगी की शिकायत रहती है तो आपको रात में सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध पीकर सोना चाहिए. यह पित्त की समस्या का भी निवारण करता है. इसमें अगर आप घी मिला लेंगे तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं.

नींबू-पानी और शहद
आंतों की सफाई के लिए हर रोज एक गिलास नींबू-पानी में शहद मिलाकर पीना चाहिए. अगर आप इसे गर्म पानी में मिलाकर खाली पेट पीते हैं तो यह काफी लाभदायक हो सकता है.

बरगद के पत्ते खाकर भगाएं इतनी बीमारियां, बचेंगी डॉक्टर की फीस

मछली का तेल
मछली के तेल को भी सप्लीमेंट के तौर पर लिया जा सकता है. इनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है. यह कोलन की सफाई के लिए फायदेमंद माना जाता है.

खीरे का जूस
खीरे में अदरक और नींबू मिलाकर उसका जूस बनाना चाहिए और फिर इसमें काला नमक मिलाकर सुबह के समय खाली पेट पीना चाहिए. ऐसा करने से आंतों की गंदगी दूर हो जाएगी.

ठंड के मौसम में शरीर को बादाम के बराबर फायदे देती है मूंगफली, खुद पढ़िए

एलोवेरा जूस
एलोवेरा में कई तरह के एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण पाए जाते हैं, जो की आंतों की सफाई करने में सहायता करते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो की यीस्ट इंफेक्शन से बचाते हैं और पाचन में सुधार करते हैं.

आंतों की सफाई के लिए अदरक का जूस भी काफी लाभदायक होता है. यह ब्लोटिंग और गैस की समस्या से भी बचाव करता है.

Disclaimer: इस खबर में बताई गई बातें गूगल, घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. इन तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Readmeloud इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top