Meerut Rojgar Mela: नौकरी की तलाश कर रहे उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक बेहद शानदार खुशखबरी है. मेरठ के साकेत स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) परिसर में आगामी 17 जून को एक विशाल मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन होने जा रहा है. इस मेगा जॉब फेयर में देश की 50 से अधिक जानी-मानी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो करीब 3,000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी.
सपना चौधरी ने पति वीर साहू पर घरेलू हिंसा का लगाया आरोप, कोर्ट ने जारी किया अंतरिम सुरक्षा आदेश
मेरठ मंडल के सभी 6 जिलों को मौका
इस रोजगार मेले की सबसे खास बात यह है कि इसमें केवल मेरठ ही नहीं, बल्कि मेरठ मंडल के सभी 6 जिलों मेरठ, हापुड़, बागपत, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर (नोएडा) और गाजियाबाद के युवा शामिल हो सकते हैं. आईटीआई (ITI) के प्रधानाचार्य और जिला समन्वयक संजीव कुमार ने बताया कि मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यह मेला सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा.
मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नूपुर गोयल के मुताबिक, इस मेले में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना और ITI से प्रशिक्षित बेरोजगार छात्र-छात्राओं को उनकी योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा.
इन युवाओं को मिलेगी प्राथमिकता
प्रशासन की ओर से इस बार सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. इस रोजगार मेले में महिला अभ्यर्थियों, दिव्यांगजनों और जीरो पावर्टी (गरीबी रेखा से नीचे) श्रेणी के लाभार्थियों को चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जरूरतमंद युवाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा सके.
अनुभव और योग्यता पर मिलेगी सैलरी
इस मेले में तकनीकी (Technical) और गैर-तकनीकी (Non-Technical) दोनों ही प्रकार के पदों के लिए भर्ती की जाएगी. आईटीआई के विभिन्न ट्रेड्स से पासआउट और तकनीकी ज्ञान रखने वाले फ्रेशर्स युवाओं को शुरुआती सैलरी 15,000 रुपये प्रति माह तक मिलेगी, जबकि अनुभवी युवाओं को उनके टैलेंट और एक्सपीरियंस के आधार पर बेहतर पैकेज दिया जाएगा.
दवा लेने निकली 2 बच्चों की मां आशिक संग फरार! पीड़ित पति बोला- ‘गहने और कैश भी ले गई’
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
रोजगार मेले में भाग लेने की प्रक्रिया को बेहद आसान बनाया गया है. जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई और कौशल विकास मिशन, मेरठ की तरफ से एक QR कोड जारी किया गया है. आवेदक इस QR कोड को स्कैन करके सीधे अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं और मेले वाले दिन अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ साकेत स्थित ITI परिसर पहुंच सकते हैं.


