नई दिल्ली, 18 सितंबर. 15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट को लेकर नया नियम लागू हो गया है. विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित Passport (Amendment) Rules, 2026 के तहत अब इस उम्र के बच्चों को जारी होने वाला साधारण भारतीय पासपोर्ट पांच साल या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी होने तक वैध रहेगा. इनमें से जो अवधि पहले पूरी होगी, उसी के अनुसार पासपोर्ट की validity तय होगी.
नए नियम गुरुवार को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किए गए. इसके साथ ही Passport Rules, 1980 में संशोधन किया गया है. संशोधित प्रावधान आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू हो गए हैं.
यह भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोने में ₹1,600 की जोरदार तेजी, चांदी ₹5,000 उछली; जानें क्या रहा कारण
15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए क्या बदला?
संशोधित नियम 12(1A) के तहत 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी किया गया 36 पन्नों वाला साधारण पासपोर्ट जारी होने की तारीख से पांच साल तक valid रहेगा.
हालांकि, अगर बच्चा पांच साल पूरे होने से पहले ही 18 साल की उम्र पूरी कर लेता है, तो पासपोर्ट की validity 18 साल की उम्र पूरी होने तक ही रहेगी. यानी पासपोर्ट की वैधता पांच साल या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, उतनी होगी.
यह बदलाव Passport Rules, 1980 में संशोधन के जरिए किया गया है.
Passport application fee से जुड़ा नियम भी बदला
15 सितंबर की अधिसूचना में passport application fee से जुड़े नियम 8 में भी संशोधन किया गया है. इसके अनुसार आवेदन की प्रत्येक category के लिए देय fee Passport Rules की Schedule IV में निर्धारित राशि के मुताबिक होगी.
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से passport-related services के शुल्क में बढ़ोतरी की थी. बढ़ी हुई fee नए passport application, renewal, तत्काल services, lost या damaged passport के replacement, Police Clearance Certificate यानी PCC और अन्य passport-related services पर लागू है.
बच्चों और senior citizens को मिलती रहेगी 10% छूट
आठ साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के senior citizens के लिए नए passport application पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी.
हालांकि, source के अनुसार यह छूट passport के re-issue applications पर लागू नहीं होगी.
Adults के passport की नई fee कितनी है?
वयस्कों के लिए 36 पन्नों वाले नए passport या renewal के सामान्य application की fee ₹1,500 से बढ़ाकर ₹2,500 कर दी गई है.
वहीं, 60 पन्नों वाले adult passport के सामान्य application की fee ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,500 कर दी गई है.
यानी सामान्य category में passport के pages के हिसाब से fee में बदलाव किया गया है.
Tatkal passport की fee भी बढ़ी
Tatkal scheme के तहत 36 पन्नों वाले adult passport की fee ₹3,500 से बढ़ाकर ₹5,000 कर दी गई है.
वहीं, Tatkal category में 60 पन्नों वाले adult passport की fee ₹4,000 से बढ़ाकर ₹6,000 कर दी गई है.
60 पन्नों वाले adult passport के Tatkal replacement की fee भी बढ़ाई गई है. यह ₹5,500 से बढ़कर ₹8,500 हो गई है.
नाबालिगों के passport की fee भी बढ़ी
18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए passport services की fee में भी बढ़ोतरी की गई है.
नाबालिगों के लिए 36 पन्नों वाले नए या re-issue किए जाने वाले सामान्य passport की fee ₹1,000 से बढ़ाकर ₹1,750 कर दी गई है.
यह भी पढ़ें- लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को मिलेगा नया जीवन, 2912 करोड़ से पूरी होगी हाईटेक टाउनशिप
वहीं, Tatkal category में नाबालिगों के लिए 36 पन्नों वाले नए या re-issue passport की fee ₹3,000 से बढ़ाकर ₹4,250 कर दी गई है.
इस तरह नए passport rules में एक तरफ 15 साल से कम उम्र के बच्चों के ordinary passport की validity को लेकर बदलाव किया गया है, वहीं passport-related services की fees में भी संशोधन किया गया है. नए नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू हो चुके हैं.


