Ayodhya News: अयोध्या स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव ‘सृजन-2026’ तकनीकी नवाचार, रचनात्मकता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हुआ. अंतिम दिन इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में सुंदरकांड पाठ एवं भगवान विश्वकर्मा के विधि-विधानपूर्वक पूजन के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई.
Gold-Silver Price: सोने में ₹1,600 की जोरदार तेजी, चांदी ₹5,000 उछली; जानें क्या रहा कारण
समारोह के समापन अवसर पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने कहा, इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की अंतर्निहित प्रतिभा को सामने लाने का महत्वपूर्ण मंच हैं. इनके माध्यम से छात्र-छात्राओं की बहुआयामी एवं बहुप्रतिभाशाली क्षमता निखरकर सामने आती है. उन्होंने सभी प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने और नवाचार के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.
स्वामी विवेकानंद सभागार में आयोजित मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की प्रथम महिला मीना सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. संस्थान के निदेशक प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने कहा कि तीन दिवसीय आयोजन ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को मजबूती प्रदान की है.
विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम में
- मॉडल प्रदर्शनी: ‘रोबोटिक हैंड–टेक रेंजर्स’ (प्रथम), ‘स्पर्श ग्रुप–माइक्रो ट्रेनर’ (द्वितीय), ‘साइबर शील्ड XI–अल्फा क्रू’ (तृतीय)
- गायन प्रतियोगिता: अजर वाजपेयी (प्रथम), हुमा आफरीन (द्वितीय), अनन्या तिवारी (तृतीय)
- नृत्य प्रतियोगिता: श्रेयांशी सिंह (प्रथम), मेहरान सिंह (द्वितीय), चहक (तृतीय)
- ऑन द स्पॉट पेंटिंग: आयुषी मिश्रा (प्रथम), शगुन तिवारी (द्वितीय), अंकित सिंह (तृतीय)
- स्केचिंग: अनिल (प्रथम), अतुल कुमार सिंह (द्वितीय), प्रियांशु प्रजापति (तृतीय)
समापन सत्र में मुख्य अतिथि मीना सिंह, कुलपति, निदेशक एवं कार्यक्रम संयोजक डॉ. वंदिता पांडेय द्वारा विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया सभागार में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘नाट्य सीता का स्वयंवर’ एवं विविध लोक-सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. मंच संचालन अदिति पाण्डेय, आयुष सिंह, शांभवी मुद्रा शुक्ला, डॉ. चंदन कुमार एवं डॉ. अनुराग सिंह ने किया.
कौन-कौन मौजूद रहा?
इस अवसर पर कुलसचिव विनय कुमार सिंह, पूर्व निदेशक प्रो. लक्ष्मी कांत सिंह, प्रो. राज कुमार तिवारी, प्रो. एस.के. रायजादा सहित शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे.


