Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में इन दिनों मौसम में धीरे-धीरे बदलाव देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, मरुधरा के अधिकतर हिस्सों में वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है और तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. विशेषज्ञों के मुताकि, कि आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन के समय हल्की गर्मी और रात के तापमान में मामूली वृद्धि बनी रह सकती है.
घर की ये 3 दिशाएं आपकी किस्मत पलट सकती हैं, एक से आता है धन तो दूसरी से शांति
जयपुर में पिछले दो दिनों से लगातार तापमान में वृद्धि के कारण पिंक सिटी का मौसम सामान्य हो गया है. हालांकि सुबह और शाम की ठंड अब भी हल्की‑फुल्की महसूस हो रही है. मौसम विभाग, जयपुर ने बताया कि आगामी दिनों में शहर में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कभी-कभी हल्के बादल दिखाई दे सकते हैं.
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी मौसम का सामान्य पैटर्न बना हुआ है. श्रीगंगानगर में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और मौसम शुष्क है, हालांकि यहां हल्की नमी बनी हुई है. वहीं, अन्य जगहों की बात करें तो शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, चूरू और झुंझुनूं जिलों में भी अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है. मौसम विज्ञानियों के अनुसार, इस दौरान तापमान दिन में हल्का गरम और रात में सामान्य ठंड का अनुभव करा सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान प्रणाली के कमजोर होने के बाद प्रदेश का मौसम आंशिक रूप से शुष्क रहेगा. हालांकि, 9 फरवरी 2026 से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से राज्य में बादलों की संख्या बढ़ सकती है और कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश या फिर ठंडक लौटने के संकेत भी मिल रहे हैं. विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मौसम से संबंधित चेतावनियाँ समय-समय पर जारी करता रहेगा.
अपडेट पर बनाए रहें नजर
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान परिस्थितियों में लोगों को दिन में हल्की गर्मी और रात में हल्की ठंड का अनुभव हो सकता है. इस समय किसानों और शहरवासियों के लिए मौसम के अनुसार अपने दिनचर्या और कृषि कार्यों की योजना बनाना सहूलियतपूर्ण रहेगा. मौसम विभाग ने सुझाव दिया है कि छोटे‑बड़े कार्यक्रम या यात्रा से पहले हमेशा नवीनतम मौसम अपडेट देखें.
बॉलीवुड हीरोइनें भी फेल हो जाएं… मोनालिसा के इस ट्रेडिशनल लुक ने फैंस को बना दिया दीवाना
बता दें कि राजस्थान में इस समय मौसम शुष्क और सामान्य है, लेकिन कमजोर पश्चिमी विक्षोभ और आगामी नए सिस्टम की वजह से हल्की बादलों की गतिविधि और आंशिक बारिश के पूरे चांस हैं.


