UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 7 जनवरी को मौसम का मिजाज सर्द रहने वाला है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सुबह के समय घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि दिनभर ठंडी हवाओं के कारण शीतलहर का असर बना रह सकता है. खासतौर पर पश्चिमी और मध्य यूपी में ठंड का प्रभाव अधिक महसूस किया जा सकता है.
मौसम केंद्र लखनऊ की रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) और उत्तर-पश्चिमी ठंडी हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. इसका असर उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी साफ तौर पर देखा जा रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल: तौलिये के किनारों की लाइनें क्यों हैं? जानिए इनकी पीछे कारण
सुबह घना कोहरा, यातायात पर असर
7 जनवरी की सुबह प्रदेश के कई जिलों में घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है. कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहने की संभावना है, जिससे सड़क, रेल और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है. खासकर सुबह के समय वाहन चालकों को सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है.
कोहरे का असर लखनऊ, कानपुर, आगरा, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है. कुछ स्थानों पर दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमटने की संभावना जताई जा रही है.
तापमान में गिरावट, ठंड का प्रकोप
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 7 जनवरी को प्रदेश के न्यूनतम तापमान में और गिरावट आ सकती है. रात और सुबह के समय ठंड ज्यादा तेज रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने के बाद भी सर्दी से ज्यादा राहत मिलने की चांस कम है.
आने वाले दिनों में मौसम का हाल
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल अगले कुछ दिनों तक उत्तर प्रदेश में ठंड का यह दौर जारी रह सकता है. कोहरा, ठंडी हवाएं और तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने के आसार हैं.
Moltbook: इंसानों के बिना चलने वाला सोशल मीडिया! AI एजेंट्स की अपनी दुनिया ने बढ़ाई चिंता
विशेषज्ञों के अनुसार ठंडी हवाओं के कारण दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे रह सकता है, जिससे कुछ इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन सकती है. इससे बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है.


