India Weather Update: उत्तर भारत में मौसम का मिजाज एक बार फिर करवट ले रहा है. जहां कुछ राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, वहीं कई इलाकों में बारिश और तेज हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली हैं. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत के तीन राज्यों में बारिश के साथ तेज हवा चलने की संभावना है, जिससे सुबह के समय ठंड में इजाफा हो सकता है. पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की भी चेतावनी जारी की गई है. साथ ही पंजाब और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 26 फरवरी तक सुबह घना कोहरा छाए रहने की आशंका जताई गई है.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. वहीं 4 मार्च के बाद उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है.
क्या केरल के बाद बदलेगा दिल्ली का नाम? राजधानी की पहचान बदलने की मांग से गरमाई सियासत
ताजा अपडेट के अनुसार अगले 24 घंटे बाद उत्तर भारत के तीन और दक्षिण भारत के दो राज्यों में बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तेलंगाना और कर्नाटक में वर्षा की संभावना है. 26 फरवरी को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. इसी तरह 26 फरवरी को उत्तर आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना में भी बारिश के आसार हैं. 26-27 फरवरी को जम्मू-कश्मीर तथा 27-28 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी संभव है.
उत्तर भारत के 19 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, देवरिया, प्रयागराज, अयोध्या और महाराजगंज में कोहरा छाने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, शिमला, सिरमौर, सोलन और ऊना में भी विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है. पंजाब के अमृतसर, बठिंडा, गुरदासपुर, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला और लुधियाना में भी कोहरे का असर रहेगा.
दिल्ली में आज बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 14°C रहने का अनुमान है. सुबह 5 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने से प्रदूषण स्तर में कमी आ सकती है.
उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट नहीं है, लेकिन कई जिलों में गर्मी बढ़ेगी. लखनऊ में अधिकतम तापमान 29°C और न्यूनतम 14°C रहेगा. बिहार में भी मौसम साफ रहेगा और पटना में अधिकतम 29°C तथा न्यूनतम 15°C दर्ज हो सकता है.
उत्तराखंड में 27 फरवरी को बारिश की चेतावनी है. देहरादून में अधिकतम 23°C और न्यूनतम 11°C रहेगा. हिमाचल प्रदेश में 27-28 फरवरी को बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है. मनाली में अधिकतम 2°C और न्यूनतम -8°C रहने का अनुमान है.
एकतरफा प्यार या पुरानी रंजिश? दुल्हन को गोली मारने का VIDEO वायरल
राजस्थान में 4 मार्च के बाद गर्मी तेज हो सकती है और अधिकतम तापमान 38°C तक पहुंच सकता है. जयपुर में आज अधिकतम 30°C और न्यूनतम 17°C रहने की संभावना है.


