Rajasthan Weather Update: राजस्थान में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है. उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में आंधी और बारिश की गतिविधियां तेज हो गई हैं. बुधवार को राज्य के कई हिस्सों में बादलों की आवाजाही देखने को मिली, जिससे धूप का असर कम रहा और लोगों को गर्मी से राहत मिली.
कई जिलों में छाए रहे बादल
मौसम विभाग के अनुसार जोधपुर, बाड़मेर, बीकानेर, अजमेर, पाली, जयपुर, भरतपुर, दौसा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, भीलवाड़ा और टोंक सहित कई जिलों में दिनभर बादल छाए रहे. इस मौसम परिवर्तन का असर तापमान पर भी पड़ा है.
मामूली गारंटी, बड़ी राहत! यूपी के किसानों के लिए वरदान बनी ‘मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना’
दिन और रात के तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है. खासतौर पर बीकानेर, चूरू, जैसलमेर और जोधपुर में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया है, जिससे लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है.
19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार 19 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का असर और अधिक तीव्र होगा. विभाग ने जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चूरू, सीकर और झुंझुनूं जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
इन क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ तेज आंधी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है. वहीं प्रतापगढ़, डूंगरपुर और बांसवाड़ा को छोड़कर शेष राजस्थान में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
20 मार्च को पूरे प्रदेश पर असर
मौसम विभाग के मुताबिक 20 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव लगभग पूरे राजस्थान में देखने को मिलेगा. इस दिन श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर, झुंझुनूं, नागौर, अलवर, जयपुर, दौसा, भरतपुर, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर, टोंक, अजमेर और पाली जिलों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है.
वहीं बीकानेर, जोधपुर, बाड़मेर, जालोर, सिरोही, उदयपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, भीलवाड़ा, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़ और चित्तौड़गढ़ में येलो अलर्ट रहेगा.
गंगा नदी की लहरों पर ‘इफ्तार पार्टी’ VIDEO से बवाल, वाराणसी में भड़की आस्था की आग, पुलिस जांच तेज
तेज हवाएं और बारिश से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका
इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. आंधी, बारिश और ओलावृष्टि के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है. मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है.


