Rajasthan Weather: राजस्थान में मौसम का मिजाज इन दिनों तेजी से बदल रहा है और आगामी सप्ताह में प्रदेश के ऊपर बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहने की संभावना जताई गई है. इसी क्रम में 1 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है, जहां कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होगी तो अधिकांश भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा.
पिछले 24 घंटों के दौरान भी प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश की गतिविधियां दर्ज की गई हैं. पूर्वी राजस्थान में कोटा के लाडपुरा क्षेत्र में सर्वाधिक 34 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले के मूंडवा में 24 मिमी बारिश दर्ज हुई. इन गतिविधियों ने तापमान में हल्की गिरावट लाने के साथ मौसम को सुहावना बनाया है.
कब है हनुमान जी की जयंती? 1 या 2 अप्रैल का कंफ्यूजन दूर, जानें सही तारीख और पूजा का शुभ
बीते 31 मार्च को गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, शेखावाटी क्षेत्र तथा जयपुर और भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और कहीं-कहीं हल्की बारिश देखने को मिली. इन गतिविधियों का असर 1 अप्रैल के मौसम पर भी आंशिक रूप से देखने को मिलेगा.
1 अप्रैल को उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. दिन के समय तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कहीं-कहीं बादलों की आवाजाही के कारण तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है. किसानों के लिए यह मौसम मिश्रित प्रभाव वाला हो सकता है, जहां बारिश वाले क्षेत्रों में फसलों को लाभ मिल सकता है, वहीं शुष्क क्षेत्रों में सामान्य गतिविधियां जारी रहेंगी.
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 2 अप्रैल की रात से पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर और फलोदी जिलों में एक बार फिर आंधी और बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं. इसके बाद अप्रैल के पहले सप्ताह में एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेंगे, जिससे मौसम में बार-बार बदलाव देखने को मिलेगा.
विशेष रूप से 3 और 4 अप्रैल को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में तेज मेघगर्जन के साथ आंधी और बारिश होने की प्रबल संभावना है. इस दौरान हवाओं की गति भी तेज रह सकती है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है.
इश्क में अंधी पत्नी बनी कातिल, देवर संग मिलकर पति की हत्या, लाश के पास बच्चों संग सोती रही रातभर
1 अप्रैल को राजस्थान में मौसम अपेक्षाकृत शांत रहेगा, लेकिन आने वाले दिनों में फिर से सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते प्रदेश में आंधी और बारिश का दौर जारी रह सकता है. ऐसे में लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी गई है.


