Rahu Gochar 2026: वैदिक ज्योतिष में राहु के राशि परिवर्तन को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. साल 2026 के अंत में राहु का गोचर मकर राशि में होने जा रहा है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिलेगा. राहु करीब 18 महीने तक कुंभ राशि में रहने के बाद अब शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे. ज्योतिषीय गणना के अनुसार राहु 5 दिसंबर 2026 को सुबह 10 बजकर 32 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे.
राहु हमेशा वक्री चाल से चलते हैं, इसलिए वे कुंभ राशि से वापस मकर राशि में आएंगे और यहां अगले 18 महीनों तक गोचर करेंगे. इस दौरान राहु और शनि के बीच त्रिएकादश योग और चतुर्थ-दशम योग का निर्माण भी होगा. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, यह स्थिति भारत सहित दुनिया के कई देशों में राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों को चुनौतीपूर्ण बना सकती है. सत्ता परिवर्तन, दुर्घटनाओं और अस्थिरता जैसी स्थितियों की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता.
भीष्म, द्रोण और कर्ण… जब टकराए इतिहास के तीन सबसे बड़े महारथी, जानें कौन था सबसे शक्तिशाली?
हालांकि, यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित होने वाला है. खासतौर पर सिंह, तुला, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को करियर, धन और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
सिंह राशि वालों को मिलेगी सफलता
राहु का यह गोचर सिंह राशि से छठे भाव में होने जा रहा है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह स्थिति सिंह राशि के लोगों के लिए अनुकूल मानी जा रही है. लंबे समय से जिन कार्यों में रुकावट आ रही थी, उनमें अब सफलता मिलने के संकेत हैं. इस दौरान आपके प्रयास रंग लाएंगे और कार्यक्षेत्र में उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं. परिवार और रिश्तों में जो तनाव या दूरी बनी हुई थी, वह धीरे-धीरे कम होने लगेगी. परिवार के लोगों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आपसी मेलजोल बढ़ेगा.
इसके अलावा इस अवधि में यात्रा के भी योग बन रहे हैं. काम या निजी कारणों से की गई यात्राएं लाभदायक और शुभ साबित हो सकती हैं. कुल मिलाकर राहु का यह गोचर सिंह राशि के लोगों के आत्मविश्वास और सफलता में वृद्धि करेगा.
तुला राशि वालों को मिलेंगे नए अवसर
तुला राशि के लोगों के लिए राहु का गोचर चौथे भाव में होगा. इस गोचर के प्रभाव से आय के नए स्रोत बनने की संभावना है. हालांकि कुछ मामलों में संघर्ष और मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है, लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी. इस दौरान विदेश यात्रा या विदेश में बसने की योजना बना रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. जो लोग लंबे समय से विदेश जाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके लिए यह समय अनुकूल माना जा रहा है.
घर-परिवार और संपत्ति से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. हालांकि निर्णय लेते समय धैर्य और समझदारी बनाए रखना जरूरी होगा.
वृश्चिक राशि को होगा धन लाभ
राहु का गोचर वृश्चिक राशि के तीसरे भाव में होने वाला है. यह स्थिति करियर और आर्थिक मामलों में लाभ देने वाली मानी जा रही है. इस दौरान वृश्चिक राशि के लोगों को धन कमाने के नए अवसर मिल सकते हैं. करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे और लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. हालांकि खर्चों में भी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, लेकिन आप अपनी आर्थिक स्थिति को संतुलित रखने में सफल रहेंगे.
पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है. यदि आपने पहले किसी योजना में निवेश किया था, तो इस दौरान उसका लाभ मिल सकता है. कुल मिलाकर यह गोचर आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक रहने वाला है.
मीन राशि वालों के लिए आएगा राहत भरा समय
मीन राशि वालों के लिए राहु का गोचर 11वें भाव में होगा. इस समय मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है, ऐसे में राहु का यह परिवर्तन कुछ राहत देने वाला साबित हो सकता है.
जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, उनमें सुधार और प्रगति देखने को मिल सकती है. इस दौरान भूमि, मकान या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं. मानसिक रूप से भी आप पहले की तुलना में अधिक संतुष्ट और प्रसन्न महसूस करेंगे.
हालांकि खर्चे लगातार बने रह सकते हैं, इसलिए आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लेना जरूरी होगा. यदि आप सोच-समझकर खर्च करेंगे तो यह समय आपके लिए काफी लाभकारी साबित हो सकता है.
NCR को मिलने जा रहा है बड़ा हाईवे नेटवर्क
राहु गोचर का व्यापक प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार राहु का मकर राशि में प्रवेश वैश्विक स्तर पर भी असर डाल सकता है. कई देशों में राजनीतिक बदलाव, अस्थिरता और अचानक घटनाओं की संभावना बढ़ सकती है. वहीं व्यक्तिगत स्तर पर यह गोचर कई लोगों के जीवन में बड़े बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है.
aa

