वार्षिक श्री अमरनाथ यात्रा 2026 की शुरुआत हो गई है. जम्मू के भगवती नगर यात्री निवास बेस कैंप से 4,822 श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं का काफिला पवित्र अमरनाथ गुफा की ओर रवाना हुआ.
यात्रा के पहले दिन देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे श्रद्धालुओं में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला.
दो मार्गों से रवाना हुए श्रद्धालु
प्रशासन के अनुसार पहला जत्था बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों के लिए रवाना हुआ.
कुल 4,822 श्रद्धालुओं में.
- 2,312 श्रद्धालु बालटाल मार्ग से यात्रा करेंगे.
- 2,510 श्रद्धालु पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जाएंगे.
पूरे जत्थे को 147 वाहनों के काफिले में रवाना किया गया.
पहले जत्थे में कौन-कौन शामिल?
प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार पहले जत्थे में.
- 3,707 पुरुष
- 816 महिलाएं
- 16 बच्चे
- 246 साधु
- 37 साध्वियां
शामिल हैं.
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं.
भगवती नगर बेस कैंप में दिखा उत्साह
देशभर से आए श्रद्धालु पिछले कुछ दिनों से जम्मू पहुंच रहे थे. पहले जत्थे के रवाना होने से पहले भगवती नगर बेस कैंप में धार्मिक उत्साह का माहौल रहा. श्रद्धालुओं ने ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ यात्रा की शुरुआत की.
कई श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पहली बार अमरनाथ यात्रा पर जा रहे हैं और प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं.
सुरक्षा के किए गए विशेष इंतजाम
यात्रा को देखते हुए जम्मू से लेकर दोनों यात्रा मार्गों तक सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है और पूरे मार्ग पर निगरानी बढ़ाई गई है.
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बिना रुके कटेगा टोल. NHAI ने मनोहरपुरा टोल प्लाजा पर शुरू किया MLFF सिस्टम
प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षित और सुचारु यात्रा सुनिश्चित करने के लिए सभी संबंधित एजेंसियां समन्वय के साथ काम कर रही हैं.
Source: News On Air


