संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की शूटिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, बता दें कि रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म की शूटिंग लंबे समय से चल रही थी. शूटिंग पूरी होने के बाद अब निर्देशक संजय लीला भंसाली पोस्ट-प्रोडक्शन के काम पर अपना ध्यान केंद्रित करेंगे. आखिरकार ‘लव एंड वॉर’ पूरी हो चुकी है. आइए जानते हैं ये मूवी कब रिलीज होगी.
‘घबराइए मत, हम बचाने आ रहे हैं…’ 9 दिन बाद टनल में फंसे लोगों ने दिया जवाब, एक सुरक्षित बाहर निकला
बता दें कि मेकर्स की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी होने के मौके पर भंसाली और पूरी यूनिट ने एक इमोशनल फेयरवेल सेलिब्रेट किया. लंबे शूटिंग शेड्यूल के बाद फिल्म की टीम के लिए यह पल बेहद खास रहा. अब एडिटिंग, बैकग्राउंड स्कोर और अन्य पोस्ट-प्रोडक्शन से जुड़े कामों को अंतिम रूप दिया जाएगा.
रणबीर और भंसाली की 19 साल बाद वापसी
‘लव एंड वॉर’ रणबीर कपूर और संजय लीला भंसाली की दोबारा साथ आने वाली फिल्म है. दोनों ने इससे पहले साल 2007 में रिलीज हुई ‘सांवरिया’ में साथ काम किया था. वहीं, विक्की कौशल पहली बार भंसाली के निर्देशन में काम कर रहे हैं. आलिया भट्ट इससे पहले भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में नजर आ चुकी हैं. फिल्म का आधिकारिक ऐलान जनवरी 2024 में किया गया था. तीनों बड़े सितारों की मौजूदगी और भंसाली के निर्देशन की वजह से ‘लव एंड वॉर’ का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
जानकारी के मुताबिक, ये मूवी 21 जनवरी 2027 को सिनेमा घरों में रिलीज होगी. शूटिंग पूरी होने के बाद अब फिल्म को रिलीज के लिए तैयार करने का काम तेज होगा. हालांकि, फिल्म की कहानी को लेकर मेकर्स ने अभी तक ज्यादा जानकारी सार्वजनिक नहीं की है. फिल्म के फर्स्ट लुक, ट्रेलर और प्रमोशनल कैंपेन से जुड़ी जानकारियों का दर्शकों को इंतजार है. भंसाली की फिल्मों में भव्य सेट, विजुअल ट्रीटमेंट, संगीत और प्रोडक्शन डिजाइन की खास भूमिका रहती है, ऐसे में पोस्ट-प्रोडक्शन का चरण भी काफी अहम माना जा रहा है.
रणबीर, आलिया और विक्की के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर जल्द ही नितेश तिवारी की ‘रामायण: पार्ट 1’ में नजर आएंगे. फिल्म में वह भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं आलिया भट्ट के खाते में ‘लव एंड वॉर’ के अलावा कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं. विक्की कौशल को पिछली बार ‘छावा’ में देखा गया था. अब ‘लव एंड वॉर’ के साथ उन्हें पहली बार संजय लीला भंसाली के निर्देशन में देखने का मौका मिलेगा. फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद अब दर्शकों की नजरें इसके फर्स्ट लुक, टीजर और ट्रेलर पर टिकी हैं. रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी को भंसाली के भव्य सिनेमाई अंदाज में देखने को लेकर फिल्म को लेकर उत्सुकता लगातार बनी हुई है.


