ट्रेन से लंबी दूरी की यात्रा के दौरान खाना यात्रियों के लिए एक जरूरी जरूरत होती है. कई यात्री घर से खाना लेकर चलते हैं, लेकिन समय की कमी या ज्यादा दूरी की वजह से कई बार ट्रेन में ही खाना लेना पड़ता है.
ऐसे में खाने की साफ-सफाई और उसकी क्वालिटी को लेकर सवाल उठते हैं. अब रेलवे की ओर से इसी व्यवस्था पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है.
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद के मेरठ रोड इंडस्ट्रियल एरिया की बदलेगी सूरत, ₹7.42 करोड़ के टेंडर जारी, जलभराव से मिलेगी राहत
IRCTC की केटरिंग सर्विस पर बढ़ेगी निगरानी
भारतीय रेल रेलवे की पैंट्री कार और बेस किचन में CCTV कैमरे लगाने की तैयारी कर रहा है. फिलहाल यह व्यवस्था ईस्ट सेंट्रल रूट पर चलने वाली चुनिंदा प्रीमियम ट्रेनों में मौजूद है.
हाल ही में रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष सतीश कुमार ने नई दिल्ली स्थित IRCTC के वॉर रूम पहुंचकर केटरिंग सर्विस का जायजा लिया. इस दौरान यात्रियों को साफ-सुथरा और क्वालिटी खाना उपलब्ध कराने के लिए सर्विलांस पर जोर दिया गया.
24 घंटे सातों दिन रखी जाएगी नजर
रिपोर्ट के मुताबिक, ईस्ट सेंट्रल रेलवे की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में कुल 73 पैंट्री कार और ट्रेन साइड वेंडिंग सर्विस चल रही हैं. वहीं बेस किचन की संख्या बढ़ाकर 62 कर दी गई है.
इन सभी कोचों में CCTV कैमरों का नेटवर्क लगाया जाएगा. इसके जरिए खाना बनाने से लेकर उसकी पैकेजिंग और सप्लाई तक की प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी.
इससे यह देखा जा सकेगा कि खाना किस तरह तैयार किया जा रहा है और साफ-सफाई का कितना ध्यान रखा जा रहा है.
किसी भी तरह की गड़बड़ी नजर आने पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी. रेलवे के इस कदम से कैटरिंग सर्विस में पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद है.
AI-enabled CCTV कैमरे कैसे काम करेंगे?
AI-enabled CCTV कैमरे सिर्फ वीडियो रिकॉर्ड करने तक सीमित नहीं होंगे. जरूरत पड़ने पर ये गड़बड़ी का पता लगाने और अलर्ट देने में भी मदद कर सकते हैं.
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI और स्मार्ट डिटेक्शन सिस्टम की मदद से कैमरे फुटेज को खुद स्कैन कर सकते हैं और तय चीजों की पहचान कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, एक महीने तक चलेंगे 12 बड़े कार्यक्रम
इस तरह CCTV नेटवर्क के जरिए रेलवे की पैंट्री कार और बेस किचन में खाना तैयार करने, पैकेजिंग और सप्लाई की प्रक्रिया पर निगरानी बढ़ाने की तैयारी है.


