मुम्बई: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी निजी जिंदगी और तीसरी शादी को लेकर लगातार चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने तीसरी बार गौरी नाम की महिला से शादी रचाई है. चूंकि आमिर की तीनों पत्नियां हिंदू या गैर-मुस्लिम रही हैं, इसलिए सोशल मीडिया पर उन पर ‘लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर’ होने का टैग लगाया जा रहा था. अब अभिनेता ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इस पर खुलकर बात की है. आमिर खान ने साफ किया है कि उनके परिवार में किसी भी शादी के लिए कभी किसी का धर्म परिवर्तन नहीं कराया गया.
अलीगढ़ को मिली 33.38 KM रिंग रोड की सौगात, 37 गांवों से गुजरेगा हाईवे; जाम से मिलेगी राहत
हमारे घर में सभी धर्मों का सम्मान
‘रेडिफ’ को दिए एक इंटरव्यू में आमिर खान ने अपने ऊपर लग रहे आरोपों का दोटूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सच तो ये है कि हमारा परिवार सभी धर्मों को साथ लेकर चलने वाला परिवार है. मेरी दोनों बहनों की शादी हिंदुओं से हुई है. मेरी बेटी (आइरा खान) की शादी भी एक हिंदू से हुई है. मेरे कजिन मंसूर की शादी एक ईसाई महिला से हुई है.
सिविल मैरिज के जरिए हुईं शादियां
आमिर खान ने स्पष्ट किया कि उन्होंने और उनके परिवार के सदस्यों ने कभी भी किसी पर धर्म बदलने का दबाव नहीं बनाया. उन्होंने आगे कहा कि रीना, किरण या गौरी किसी ने धर्म नहीं बदला, आमिर के मुताबिक, उनकी पत्नियों ने शादी के बाद अपना धर्म नहीं बदला क्योंकि ये शादियां सिविल मैरिज (Special Marriage Act) के तहत हुई थीं.
कैसे हुई गौरी से मुलाकात?
आमिर और गौरी एक-दूसरे को पिछले 25 सालों से जानते हैं, लेकिन बीच में दोनों का संपर्क टूट गया था. बेंगलुरु में रहने वाली आमिर की कजिन नुजहत खान ने दोनों को दोबारा मिलवाया. इसके बाद, पिछले साल मार्च में आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान गौरी को पहली बार मीडिया के सामने पेश किया था. इसके बाद पिछले साल ही 5 जुलाई को दोनों ने शादी कर ली. आमिर खान की तीसरी शादी 5 जुलाई 2026 को हुई थी. उन्होंने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर पर एक निजी समारोह में गौरी स्प्रैट (Gauri Spratt) के साथ रजिस्टर्ड शादी की.
विश्व युवा कौशल दिवस पर रेखा गुप्ता का संदेश, युवाओं के कौशल विकास को बताया विकसित दिल्ली की नींव
गौरी का धर्म
आपको बता दें कि आमिर ने यह भी साफ किया कि गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं. उनके पिता तमिल-ब्रिटिश और मां पंजाबी-आयरिश बैकग्राउंड से हैं. हालांकि अपनी पहचान के बारे में पूछे जाने पर गौरी खुद को गर्व से इंडियन बताती हैं. बता दें कि इस दौरान अमीर खान ने ये भी बताया कि गौरी के दादा ब्रिटिश मूल के थे. लेकिन उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन का समर्थन किया था. इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने भी उनके बारे में लिखा है.


