What's Hot
Author: Ayushi Khanna
आयुषी सब एडिटर के तौर पर Readmeloud.com के साथ काम कर रही हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में 3 साल का एक्सपीरिएंस है. आयुषी इससे पहले लोकल वेबसाइट्स के लिए काम कर चुकी हैं. वह Google Discover, SEO और सोशल मीडिया के लिए हाई-इम्पैक्ट, क्लिक-ड्रिवन और फैक्ट-बेस्ड कंटेंट तैयार करने में एक्सपर्ट हैं. इन्हें मौसम, खेती-बाड़ी, एजुकेशन, राजनीति पर भी लिखना अच्छा लगता है.
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच अब लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आज कोहरे का असर कम रहेगा और कई इलाकों में धूप निकलने की संभावना है. आने वाले दिनों में कोहरे के घनत्व में क्रमिक कमी आने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे कड़ाके की ठंड से कुछ हद तक निजात मिलने के संकेत हैं. दोपहर में साफ हुआ मौसम, धूप से मिली राहतशुक्रवार को दिन के समय मौसम में बदलाव देखने…
Rajasthan Weather: राजस्थान में शीतलहर के प्रभाव से सर्दी और तेज हो गई है. प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में मौसम ने कई रंग दिखाए. अलवर में शुक्रवार सुबह मावठ दर्ज की गई, जबकि खैरथल-तिजारा क्षेत्र में बारिश के साथ हल्के चने के आकार के ओले भी गिरे. इससे तापमान में और गिरावट दर्ज की गई और ठंड का असर बढ़ गया. कई जिलों में घना कोहरा, विजिबिलिटी बेहद कमशुक्रवार सुबह उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बांसवाड़ा और कोटपूतली-बहरोड़ में घना कोहरा छाया रहा. कोहरे के कारण इन इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम दर्ज की गई, जिससे आम जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ. कई…
UP Weather Update: पंजाब के आसपास संकेंद्रित पश्चिमी विक्षोभ और बर्फबारी वाले पहाड़ी क्षेत्रों से आ रही ठंडी एवं शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण उत्तर प्रदेश इन दिनों कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में है. जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) और गंभीर शीत दिवस (सीवियर कोल्ड डे) की स्थिति बनी रही, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ. हालांकि मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 11 जनवरी तक कोहरे के घनत्व में धीरे-धीरे कमी और तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं, जिससे लोगों को कुछ…
Rajasthan Weather: राजस्थान में जनवरी माह की ठंड अब अपने चरम की ओर बढ़ दिख रही है. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव और उत्तर भारत में सक्रिय सबट्रॉपिकल वेस्टरली जेट स्ट्रीम के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार 9 जनवरी को भी मौसम में किसी बड़ी राहत की उम्मीद नहीं है. खासकर सुबह के समय कई जिलों में विजिबिलिटी काफी कम रहने की संभावना जताई गई है. 9 जनवरी को कैसा रहेगा राजस्थान का मौसममौसम विज्ञान केंद्र, जयपुर के ताजा अनुमान के अनुसार, 9 जनवरी…
UP Weather Update: पहाड़ी इलाकों में हो रही लगातार बर्फबारी का असर अब साफ तौर पर मैदानी क्षेत्रों में दिखाई देने लगा है. उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में बीते कुछ दिनों से बर्फीली हवाएं चल रही हैं, जिससे कंपकंपा देने वाली ठंड पड़ रही है. प्रदेशभर में ठंड का यह दौर फिलहाल जारी रहने के आसार हैं. मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश के 25 शहरों में शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा. इस दौरान तेज ठंडी हवाओं के साथ कोहरा भी छाया रहेगा. घने कोहरे से प्रभावित जिलेमौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, कानपुर, चित्रकूट समेत प्रदेश…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी का कहर लगातार जारी है और फिलहाल लोगों को ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, 8 जनवरी 2026 को भी प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह के समय घना से अति-घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके साथ ही पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में शीतदिन और कहीं-कहीं अतिशीतदिन की स्थिति बनने की संभावना जताई गई है. वहीं, उत्तरी राजस्थान में शीतलहर चलने के आसार बने हुए हैं. उत्तरी जिलों में शीतलहर का प्रकोप जारी रहने के आसारमौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के अधिकांश इलाकों में…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज बुधवार 7 जनवरी 2026 को मौसम बेहद ठंडा बना हुआ है. सुबह के समय प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में घना से अति-घना कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं और ठंडी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है. न्यूनतम तापमान में गिरावट, दिन में भी ठंड का असरमौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 4 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है. पश्चिमी और मध्य यूपी में ठंड ज्यादा असर दिखा रही…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में जनवरी की शुरुआत के साथ ही कड़ाके की सर्दी ने अपना भीषण रूप दिखाना शुरू कर दिया है. नए साल के आगमन के साथ बढ़ी ठंड अब लोगों की धूजणी छुड़ाने लगी है. प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में घने कोहरे और तेज शीतलहर ने सामान्य जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है. बर्फीली हवाओं से परेशान हुए लोगहाड़ कंपा देने वाली ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं. दिनभर कोहरे की चादर तनी रहने और उत्तर दिशा से लगातार आ रही बर्फीली हवाओं के कारण अब रात की तुलना में…
UP Weather Update: पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों में साफ तौर पर देखने को मिल रहा है. प्रदेश में कड़ाके की सर्दी के साथ घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. मंगलवार, 6 जनवरी को भी उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा. सुबह और शाम के समय घना से अत्यधिक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिनभर ठंडी हवाओं और गलन का असर बना रहेगा. मौसम शुष्क, लेकिन ठंड और गलन बढ़ाएगा कोहरामौसम विभाग के मुताबिक, 6 जनवरी को प्रदेश में मौसम…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में शीतलहर और पाले से छूटी लोगों की धूजणी, IMD ने जारी की चेतावनी
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में 6 जनवरी मंगलवार को भी मौसम का मिजाज पूरी तरह सर्दी के रंग में रंगा रहेगा. पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर प्रदेश के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है. सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है, जबकि दिन में भी ठंडी हवाओं के कारण गलन का असर महसूस होगा. मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, लेकिन ठंड से लोगों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं. सुबह के समय घना कोहराप्रदेश के कई जिलों में…

