Ramayana film: नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया गया. इस मौके पर रणबीर कपूर, यश, निर्माता नमित मल्होत्रा और निर्देशक नितेश तिवारी मौजूद रहे. इवेंट के दौरान यश ने अपने रावण के किरदार की तैयारी को लेकर दिलचस्प खुलासा किया.
CWG 2026: राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को दूसरी सफलता, ऋषिकांत सिंह ने वेटलिफ्टिंग में जीता रजत पदक
एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में यश ने बताया कि रावण के किरदार में ढलने के लिए वह सेट पर बड़े स्पीकर्स में तेज आवाज में शिव के भजन और गाने बजाते थे. उन्होंने हंसते हुए कहा कि मैं एक तरह से पूरे सेट का माहौल खराब कर देता था.
यश ने बताया कि जैसे ही वह रावण का भारी-भरकम मुकुट पहनते थे, वह खुद को पूरी तरह किरदार में महसूस करने लगते थे. उन्होंने कहा कि मैं शिव के गाने सुनता था क्योंकि रावण भगवान शिव का परम भक्त था. मैं उसी ट्रांस और मानसिक स्थिति में रहना चाहता था.
निर्देशक नितेश तिवारी ने भी यश के तेज म्यूजिक का जिक्र किया, जिस पर रणबीर कपूर ने कहा कि भले ही उनके साथ यश के कोई सीन नहीं थे, लेकिन जिन कलाकारों ने उनके साथ शूटिंग की, वे बताते थे कि यश अपने म्यूजिक से पूरे सेट की एनर्जी बदल देते थे.
यश ने आगे कहा कि मैं बड़े स्पीकर्स लेकर आता था और फुल वॉल्यूम में म्यूजिक बजाता था. इससे लोगों को बात करने में भी दिक्कत होती थी, लेकिन मैं उसी माहौल में रहना चाहता था. फिल्म की बात करें तो ‘रामायण’ का पहला भाग इस साल दिवाली पर रिलीज होगा. पहले पार्ट में रणबीर कपूर और यश आमने-सामने नजर नहीं आएंगे. राम और रावण का महायुद्ध दर्शकों को दूसरे पार्ट में देखने को मिलेगा, जो 2027 में रिलीज होगा.
फिल्म के किरदार
फिल्म में रणबीर कपूर (राम), साई पल्लवी (सीता), यश (रावण), सनी देओल, रवि दुबे (लक्ष्मण), काजल अग्रवाल (मंदोदरी), अरुण गोविल (दशरथ), लारा दत्ता (कैकेयी), शोभना, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.


