What's Hot
Author: Ayushi Khanna
आयुषी सब एडिटर के तौर पर Readmeloud.com के साथ काम कर रही हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में 3 साल का एक्सपीरिएंस है. आयुषी इससे पहले लोकल वेबसाइट्स के लिए काम कर चुकी हैं. वह Google Discover, SEO और सोशल मीडिया के लिए हाई-इम्पैक्ट, क्लिक-ड्रिवन और फैक्ट-बेस्ड कंटेंट तैयार करने में एक्सपर्ट हैं. इन्हें मौसम, खेती-बाड़ी, एजुकेशन, राजनीति पर भी लिखना अच्छा लगता है.
UP Weather Update: साल के आखिरी दिन लखनऊ समेत पूरा उत्तर प्रदेश भीषण ठंड की चपेट में रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 20 से अधिक शहरों में घना कोहरा छाया रहेगा, जबकि 10 से ज्यादा जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात बने रहने की संभावना है. मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक 31 दिसंबर को लखनऊ में सुबह और शाम घना कोहरा रहेगा. बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. ठंडी हवाओं के चलते दिन में भी कंपकंपी महसूस होगी. वहीं 30 दिसंबर की…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में साल के अंतिम दिन सर्दी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के साथ-साथ घने कोहरे का सिलसिला लगातार जारी है. बीते 24 घंटों के दौरान उत्तर-पूर्वी राजस्थान के अनेक जिलों में मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण धूप बेहद कमजोर रही और दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अलवर शहर में सुबह के समय घना कोहरा देखने को मिला, जिससे विजिबिलिटी काफी कम हो गई. इसका सीधा असर सड़क यातायात पर पड़ा और कम दृश्यता के कारण सुबह के…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में सर्दी ने अपना पूरा असर दिखाना शुरू कर दिया है. प्रदेशभर में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है और नए साल 2026 की शुरुआत के साथ बारिश की संभावना भी जताई जा रही है. उत्तरी हवाओं के प्रभाव से सोमवार को कई जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में मिलाजुला असर देखने को मिला. जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, बीकानेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़ और चूरू समेत कई इलाकों में हल्के बादल छाए रहे, जबकि सर्द हवाएं लगातार तेज बनी रहीं. हनुमानगढ़, करौली, माउंट आबू और फतेहपुर (सीकर) सहित कई क्षेत्रों में कड़ाके…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में ठंड का प्रकोप और तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिनों तक भीषण गलन और घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है. आज प्रदेश के 37 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जबकि 12 जिलों में शीत दिवस (कोल्ड डे) की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग के अनुसार प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, कानपुर नगर और अयोध्या समेत कई जिलों में दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके अलावा भदोही, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, बाराबंकी और रायबरेली में भी शीत दिवस…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बदलाव के संकेत स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं. मौसम विभाग की ताजा जानकारी के अनुसार प्रदेश में एक नया और मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसका असर आने वाले दिनों में मौसम पर देखने को मिलेगा. 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश अथवा मावठ की संभावना जताई गई है. इस मौसमी बदलाव का असर विशेष रूप से उत्तर और पश्चिमी राजस्थान में अधिक रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक जनवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के उत्तरी और…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम लगातार करवट बदल रहा है. कभी दिन में हल्की धूप निकल जाती है, तो कभी पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहते हैं. धूप न निकलने की वजह से ठंड का असर और बढ़ गया है, जिससे अब दोपहर के समय भी सर्दी महसूस हो रही है. शनिवार को सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में कुछ देर के लिए ही हल्की धूप देखने को मिली. शनिवार की तरह ही रविवार को भी प्रदेश के कई जिलों में शीत दिवस और घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी ने अब पूरी तरह से जोर पकड़ लिया है. खासकर शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनूं और चूरू में पिछले कई दिनों से कड़ाके की ठंड का दौर जारी है. इन जिलों में न्यूनतम तापमान लगातार 4 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे आम जनजीवन पर साफ असर देखने को मिल रहा है. शेखावाटी क्षेत्र के फतेहपुर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया था. वहीं शनिवार को भी यहां पारा महज 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह और रात के समय तेज ठंडी हवाओं के साथ गलन…
UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में इस समय पहाड़ों जैसी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद प्रदेश में उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर तेज हो गया है, जिससे गलन बढ़ने के साथ-साथ तापमान में भी साफ गिरावट दर्ज की जा रही है. फिलहाल प्रदेशवासियों को ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों तक उत्तर प्रदेश में कोहरा और शीतलहर का डबल अटैक बना रहेगा. लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र ने 27 दिसंबर को प्रदेश के…
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सर्दी ने अब अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाओं और गिरते तापमान ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है. करौली, फतेहपुर सहित प्रदेश के 12 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है. वहीं जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर समेत कई जिलों में सुबह और रात के समय सर्द हवाओं ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है. मौसम विभाग ने प्रदेश में बढ़ती ठंड को देखते हुए आज 11 जिलों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया…
UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर कड़ाके की सर्दी का दौर लौटने वाला है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले दो दिनों बाद प्रदेश में हाड़ कंपाने वाली ठंड का असर देखने को मिलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से निकल जाने और जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी का सीधा असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर पड़ेगा. इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है. वहीं, सुबह और रात के समय पड़ने वाला कोहरा और अधिक घना हो सकता है.…

