Ayodhya News: डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या के द्वारा वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व आयोजित किया गया. वृक्षारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय आवासीय परिसर को इको फ्रेंडली बनाते हुए विभिन्न प्रकार के फलदार एवं औषधीय वृक्षों से पूरे परिसर को आच्छादित करना है. इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में उद्देश्य को प्राप्त करने हेतु लक्ष्यगत निष्पादन के साथ ‘एक वृक्ष जीवन दायिनी धरती मां के नाम’ मिशन के अंतर्गत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने अध्यक्षता में गुलचीन (चंपा) का वृक्षारोपण, आवासीय परिसर में स्थित हरित वाटिका- 2 में किया.
महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, हर महीने सीधे खाते में भेजे जाएंगे 3000 रुपये
कुलपति ने कहा कि एक वृक्ष अपने संपूर्ण जीवन में मानव अस्तित्व को बचाने के लिए हर स्तर पर उपयोगी है. पर्यावरण अनुकूलता एवं मानव जीवन की रक्षा के लिए वृक्षारोपण को , बदलते जलवायु परिवर्तन को रोकने में अति आवश्यक बताया. वृक्षों से हमें ऑक्सीजन के साथ फल, औषधि, छाया ,पत्तों से जैविक खाद, कीमती लकड़ियां तथा अन्य विभिन्न प्रकार के उपयोगी तत्व प्राप्त होते हैं.
इसीलिए शास्त्रों में भी कहा गया है कि ‘एक वृक्ष सौ पुत्रों के बराबर होता है’. आज की बदलती हुई परिस्थितिक में ओजोन परतों का नष्ट होना, जलवायु में अत्यधिक परिवर्तन का मुख्य कारण वृक्षों की कमी है . अतः सभी लोगों को अपनी धरती मां को संरक्षित करने के लिए धरती मां के नाम एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए, ताकि हम अपने आने वाली पीढ़ियों को खुशहाल जीवन प्रदान कर सके. संकायाध्यक्ष कला एवं मानविकी प्रो.मृदुला मिश्रा ने वृक्षारोपण करते हुए बताया कि वृक्ष वर्षा को आकर्षित करते हैं, जो वनस्पतियों के लिए आवश्यक है.
संयोजक, प्रभारी स्वच्छता एवं बागवानी प्रकोष्ठ, प्रो. विनोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ओल्ड एवं न्यू कैंपस में स्थित सभी वाटिकाओं में चरणबद्ध तरीके से अगस्त माह तक 900 फलदार एवं औषधीय वृक्षों को आरोपित करने का उद्देश्य है, इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए सामाजिक वानिकी के अंतर्गत विभिन्न विभागों से छात्र-छात्राओं को उत्प्रेरित करते हुए “वृक्ष मित्र” के रूप में दायित्व प्रदान किया जाएगा. जिनके सहयोग से वृक्षारोपण से संबंधित अति आवश्यक उद्देश्य की पूर्ति हो सकेगी.
थिएटर में नहीं मिली बड़ी सफलता, लेकिन OTT पर छा गई धनुष की यह फिल्म
आज के इस वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रो. आशुतोष सिंन्हा, प्रो. एस के रायजादा, डॉ. संजय चौधरी, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. राजेश सिंह , डॉ. रचना श्रीवास्तव, विष्णु यादव रंजीत मौर्या, शैलेष कुमार, ए एन डी कॉलेज बभनान के डॉ. अजय कुमार मौर्या, गिरीश पंत ने भी इस अवसर पर वृक्षारोपण का कार्य करते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला . बड़ी संख्या में शिक्षक, गैर शैक्षणिक कर्मचारी बंधुओ एवं छात्र-छात्राओं ने अपनी सहभागिता की.


