Samreen Kaur-Arshdeep Singh: भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहने वाली एक्ट्रेस और मॉडल समरीन कौर ने सोशल मीडिया ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. कुछ यूजर्स ने उन्हें ‘फेम डिगर’ कहकर निशाना बनाया था. अब समरीन ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा पोस्ट साझा कर अपनी निजी जिंदगी, रिश्ते और आर्थिक आत्मनिर्भरता को लेकर खुलकर बात की है. उनके इस पोस्ट पर अर्शदीप सिंह ने भी प्यार भरा जवाब दिया है.
’17 साल की उम्र से खुद कमा रही हूं’
समरीन कौर ने अपने पोस्ट में सोशल मीडिया पर महिलाओं को लेकर होने वाली दोहरी सोच पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला अपना रिश्ता छिपाती है तो उसे लेकर सवाल उठते हैं और अगर वह खुलेआम प्यार जाहिर करती है तो उस पर शोहरत पाने के आरोप लगाए जाते हैं.
समरीन ने बताया कि वह 17 साल की उम्र से काम कर रही हैं और अपनी आर्थिक व पेशेवर जिम्मेदारियां खुद संभालती हैं. वह अब तक 20 से ज्यादा देशों की यात्रा कर चुकी हैं और अपनी मेहनत से एक खुशहाल जिंदगी बना रही हैं. उन्होंने लिखा कि भगवान ने उन्हें इतनी काबिलियत और अवसर दिए हैं कि वह बचपन से ही अपने ट्रैवल और लाइफस्टाइल का खर्च खुद उठा सकें. इसके लिए वह आभारी हैं.
अपने रिश्ते पर किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं
अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए समरीन ने कहा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्हें ऐसा इंसान मिला, जिससे मिलने की ख्वाहिश वह पहले से करती थीं. उन्होंने साफ किया कि वह अपनी जिंदगी, अपने पार्टनर और अपने रिश्ते के बारे में पोस्ट करेंगी, क्योंकि यह उनकी निजी जिंदगी है.
समरीन ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए लिखा कि अगर किसी को उनकी पोस्ट पसंद नहीं आती तो वह उनका सोशल मीडिया पेज छोड़ सकता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह उन लोगों को ब्लॉक करेंगी जो अपनी निजी कुंठा और नफरत उनके प्रोफाइल पर जाहिर करते हैं.
अर्शदीप सिंह ने भी किया गर्लफ्रेंड का सपोर्ट
समरीन के पोस्ट के बाद क्रिकेटर अर्शदीप सिंह भी उनके समर्थन में उतर आए. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, “तुम पर गर्व है बेबी. तुम बहुत मजबूत हो. अर्शदीप ने ट्रोलर्स को नसीहत देते हुए कहा कि लोगों को इस बात की चिंता छोड़ देनी चाहिए कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं. उन्होंने ‘जियो और जीने दो’ का संदेश भी दिया.
क्रिकेटर ने आगे लिखा कि वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं कि उन्हें समरीन जैसी सच्ची, समझदार और प्यार करने वाली साथी मिली हैं. उनके मुताबिक, प्यार करना और प्यार पाना इंसान के लिए सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है.
यह भी पढ़ें- Nandini Milk Price Hike: दूध ₹8 और एक किलो दही ₹14 महंगा, आज से लागू हुए नए रेट
मैं खुश हूं, प्यार में हूं और अपनी जिंदगी जी रही हूं
समरीन ने अपने पोस्ट के आखिर में कहा कि वह खुश हैं, प्यार में हैं और अपनी जिंदगी अपने तरीके से जी रही हैं. उन्हें बस यही मायने रखता है. उन्होंने अपने शुभचिंतकों का भी शुक्रिया अदा किया, जो उन्हें और अर्शदीप को प्यार और समर्थन देते हैं.समरीन और अर्शदीप के इस जवाब के बाद सोशल मीडिया पर उनकी निजी जिंदगी और रिश्ते को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है.
यह भी पढ़ें- Petrol Export Duty Zero: पेट्रोल के एक्सपोर्ट पर टैक्स खत्म, डीजल और ATF पर बढ़ाई ड्यूटी

