Dharm Desk: मृत्यु जीवन का अंतिम सत्य है, लेकिन इसके बाद आत्मा के साथ क्या होता है- यह प्रश्न सदियों से मानव को परेशान करता रहा है. गरुड़ पुराण, हिंदू धर्म के अठारह महापुराणों में से एक, मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा और कर्मों के फल का विस्तार से वर्णन करता है. इस ग्रंथ के अनुसार, मरने के बाद इंसान को सबसे बड़ा धोखा किसी और से नहीं, बल्कि अपने ही जीवन की सबसे प्रिय चीज़ों से मिलता है.
शरीर ही सबसे पहले देता है धोखा
गरुड़ पुराण के अनुसार, जीवन भर जिसे इंसान ‘मैं’ समझता है, वही शरीर मृत्यु के क्षण में उसका साथ छोड़ देता है. जिस देह के लिए सुख-सुविधाएं जुटाई जाती हैं, उसी देह से आत्मा को अलग कर दिया जाता है. मृत्यु के बाद शरीर केवल एक निर्जीव वस्तु बन जाता है. यहीं आत्मा को पहला और सबसे बड़ा झटका लगता है कि जिस पर उसने सबसे अधिक भरोसा किया, वही सबसे पहले छूट गया.
क्या आप जानते हैं कि भगवान शिव के गले में जो सांप है, उसका नाम क्या है?
परिवार और रिश्ते श्मशान तक ही साथ
गरुड़ पुराण में यह भी बताया गया है कि मृत्यु के बाद आत्मा यह अनुभव करती है कि परिवार और रिश्तों का साथ सीमित होता है. माता-पिता, पत्नी, पुत्र और मित्र, सब श्मशान तक ही साथ देते हैं. इसके बाद आत्मा अपनी आगे की यात्रा अकेले करती है. जीवन भर जिन रिश्तों को स्थायी समझा जाता है, वे समय के साथ समाप्त हो जाते हैं.
धन और संपत्ति भी साथ नहीं जाते
गरुड़ पुराण स्पष्ट करता है कि मृत्यु के बाद न धन जाता है, न संपत्ति, न पद और न ही प्रतिष्ठा. जीवन भर जिस धन को जोड़ने में इंसान लगा रहता है, वह उसके जाने के बाद दूसरों के काम आता है. आत्मा के साथ केवल कर्मों का लेखा-जोखा ही चलता है.
सबसे बड़ा धोखा: मोह और अज्ञान
गरुड़ पुराण के अनुसार, सबसे बड़ा धोखा इंसान को अपने मोह और अज्ञान से मिलता है. जो व्यक्ति जीवन में धर्म, सत्य और करुणा से दूर रहता है, वह मृत्यु के बाद पश्चाताप करता है. वहीं जिसने अच्छे कर्म किए होते हैं, उसके लिए परलोक की यात्रा अपेक्षाकृत सरल होती है.
Rahu Gochar 2026: इन 4 राशियों पर टूटेगी राहु की मार, पूरे साल रहे सतर्क!
गरुड़ पुराण का संदेश
गरुड़ पुराण हमें चेतावनी देता है कि जीवन अस्थायी है. शरीर, धन और संबंध सब नश्वर हैं. यदि कोई चीज़ आत्मा के साथ जाती है, तो वह है कर्म और धर्म. इसलिए जीवन में सही मार्ग अपनाना ही सबसे बड़ा सहारा है.


