Jyotish Desk: एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘जैसा खाओगे अन्न, वैसा रहेगा मन. यह सिर्फ एक पुरानी बात नहीं, बल्कि जीवन का गहरा अनुभव भी है. हर व्यक्ति भोजन के लिए मेहनत करता है, क्योंकि यही जीवन का आधार है. हमारे शास्त्रों में भोजन को देवता के समान पूजनीय माना गया है. यही वजह है कि भोजन बनाते और खाते समय कुछ नियमों का पालन करना जरूरी बताया गया है.
मान्यता यह भी है कि कई बार हमारे भोजन से जुड़ी घटनाएं भविष्य या जीवन की परिस्थितियों के संकेत देती हैं. अगर इन संकेतों को समय रहते समझ लिया जाए, तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है.
इश्क, धोखा और मौत… प्रेमिका की बेवफाई से टूटा पूर्व प्रधान का बेटा, कॉलेज के कमरे में लगा ली फांसी
बार-बार भोजन में बाल आना क्या दर्शाता है?
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य रवि शुक्ला के अनुसार, कभी-कभार खाने में बाल निकल जाना सामान्य माना जाता है, लेकिन अगर यह बार-बार हो रहा है तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता. ऐसी स्थिति को ज्योतिष शास्त्र में राहु के बढ़ते प्रभाव से जोड़ा जाता है.
माना जाता है कि भोजन में बार-बार बाल आना इस बात का संकेत है कि राहु का नकारात्मक असर व्यक्ति या उसके घर पर बढ़ रहा है. इसका प्रभाव आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है. इससे धन हानि, आर्थिक प्रगति में रुकावट और बेवजह नुकसान होने की संभावना बढ़ जाती है. ऐसी मान्यता है कि राहु के प्रभाव में व्यक्ति के पास पैसा टिक नहीं पाता.
पितृ दोष से भी जुड़ा संकेत
शास्त्रों में यह भी कहा गया है कि यदि आप भोजन करने बैठें और थाली में तुरंत बाल दिखाई दे जाए, या पहले ही कौर में बाल निकल आए, तो यह पितृ दोष का संकेत हो सकता है. मान्यता के अनुसार, जिन घरों या कुंडलियों में पितृ दोष होता है, वहां भोजन बनाने या खाने के दौरान किसी न किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न होती रहती है. इसे पूर्वजों की असंतुष्टि से जोड़कर देखा जाता है.
ऐसे में क्या करना चाहिए?
घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि खाना बनाते समय बालों को अच्छी तरह बांधकर रखना चाहिए, ताकि वे भोजन में न गिरें. यह सिर्फ स्वच्छता के लिए ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी जरूरी है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, अगर भोजन में बाल निकल आए तो उसे नहीं खाना चाहिए. हालांकि उसे फेंकने के बजाय किसी जानवर या पक्षी को खिलाना बेहतर माना गया है.
बार-बार हाथ से भोजन गिरना
कई बार देखा जाता है कि किसी को खाना परोसते समय भोजन हाथ से गिर जाता है. यदि ऐसा कभी-कभार हो तो सामान्य बात है, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे, तो इसे भी शुभ संकेत नहीं माना जाता.
धान की खेती में 15,000 की सीधी बचत! वैज्ञानिकों ने बताया पानी और पैसा बचाने का ‘सीक्रेट’ फॉर्मूला
मान्यता है कि यह भविष्य में आर्थिक तंगी या दरिद्रता आने का संकेत हो सकता है. इसके अलावा, यह इस बात का भी इशारा हो सकता है कि व्यक्ति भोजन करते समय एकाग्र नहीं है या उसे कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है.
भोजन से जुड़ी ये मान्यताएं हमारी परंपराओं और अनुभवों का हिस्सा हैं. चाहे इन्हें आस्था के रूप में देखें या सावधानी के रूप में, लेकिन साफ-सफाई, ध्यान और सम्मान के साथ भोजन करना हर स्थिति में जरूरी है.


