Rajasthan Weather Update: पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी की मार झेल रहा है, लेकिन राजस्थान में हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक बने हुए हैं. प्रदेश के कई जिलों में तापमान लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है. खास बात यह है कि अभी नौतपा की शुरुआत भी नहीं हुई है, उससे पहले ही रेगिस्तानी इलाकों में लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. पिछले कुछ दिनों से दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी तेज बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिसके कारण लोगों को चौबीसों घंटे गर्म हवाओं और उमस का सामना करना पड़ रहा है.
इटली पहुंचे PM मोदी, Giorgia Meloni ने किया गर्मजोशी से स्वागत
कई जिलों में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा
राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण लू का असर साफ दिखाई दे रहा है. मौसम विभाग के अनुसार श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा पिलानी में 45.3 डिग्री, फलौदी और बीकानेर में 44.8 डिग्री, चूरू में 44.5 डिग्री, अलवर और कोटा में 44.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. वहीं जैसलमेर में 43.6 डिग्री और बाड़मेर में 43.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर भी भीषण गर्मी से बेहाल है, जहां दिन का तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
सबसे अधिक गर्म रहे ये प्रमुख शहर
राज्य के कई शहरों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर पहुंच चुका है-
श्रीगंगानगर – 45.9 डिग्री सेल्सियस
अलवर – 45.8 डिग्री सेल्सियस
पिलानी – 45.3 डिग्री सेल्सियस
जयपुर – 43.2 डिग्री सेल्सियस
तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दोपहर के समय सड़कें लगभग सूनी नजर आ रही हैं. लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.
अगले कुछ दिनों तक राहत के आसार नहीं
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक आने वाले 4 से 5 दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी का प्रकोप जारी रहेगा. बीकानेर मंडल, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर के उत्तरी जिलों, भरतपुर और कोटा संभाग में तापमान 44 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है. ग्रामीण इलाकों में बिजली कटौती और पानी की कमी ने लोगों की परेशानियां और बढ़ा दी हैं. तेज गर्मी के कारण पशु-पक्षी भी प्रभावित हो रहे हैं.
अब पासपोर्ट बनवाना होगा आसान? DigiLocker से आवेदन करने वालों को मिल सकता है बड़ा फायदा
क्या होता है नौतपा?
ज्योतिष और मौसम विज्ञान के अनुसार जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करता है, तब अगले नौ दिनों की अवधि को ‘नौतपा’ कहा जाता है. मान्यता है कि इस दौरान सूर्य की किरणें पृथ्वी पर सबसे अधिक प्रभाव डालती हैं, जिससे गर्मी चरम पर पहुंच जाती है. वर्ष 2026 में नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक रहेगा. हालांकि इस बार नौतपा शुरू होने से पहले ही तापमान 47 डिग्री के करीब पहुंचने लगा है, जिसने मौसम वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ा दी है.
aa

