Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मार्च की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा और कई जिलों में तापमान तेजी से बढ़ गया. मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को राज्य में सबसे अधिक अधिकतम तापमान पिलानी में 40.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान फतेहपुर और सीकर में 12.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
राज्य में इस सीजन में पहली बार तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा है. बाड़मेर में 8 मार्च को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा बीकानेर में 39.4°C, जैसलमेर में 39.2°C, चूरू में 39.1°C और चित्तौड़गढ़ में 39.0°C तापमान रिकॉर्ड किया गया. जोधपुर शहर में अधिकतम तापमान 38.8°C रहा, जबकि फतेहपुर में 38.5°C और वनस्थली व फलोदी में 38.2°C दर्ज किया गया.
बार कोड और QR कोड में क्या है अंतर? जान लेंगे तो रोजमर्रा की जिंदगी में आएगा काम
अन्य प्रमुख शहरों की बात करें तो जवाई डेम में 38.0°C, पाली में 37.5°C, श्रीगंगानगर और झुंझुनूं में 37.4°C, जालौर और डूंगरपुर में 37.3°C तापमान रिकॉर्ड हुआ. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37.1°C, अजमेर में 37.0°C और कोटा में 36.7°C दर्ज किया गया. इसके अलावा करौली में 36.6°C, डबोक में 36.3°C, अलवर में 36.2°C, भीलवाड़ा और सीकर में 36.0°C तापमान दर्ज हुआ. सिरोही में 35.7°C, अंता बारां में 35.4°C, संगरिया में 33.1°C और माउंट आबू में 29.9°C अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया.
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर का कहना है कि राज्य के कुछ हिस्सों में आगामी 2 से 3 दिनों तक हीटवेव जैसी स्थिति बनी रह सकती है. दिन के समय तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों को काफी गर्मी का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि 11 और 12 मार्च से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना जताई गई है, जिससे थोड़ी राहत मिल सकती है.
इसके अलावा मौसम विभाग ने 10 और 11 मार्च को राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. 10 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के कई इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं, जबकि 11 मार्च को पश्चिमी के साथ-साथ मध्य और पूर्वी राजस्थान में भी हवा की रफ्तार बढ़ सकती है. कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के कारण आंधी जैसी स्थिति भी बन सकती है.
अब मिनटों में तय होगी एटा-कासगंज की दूरी! 428 करोड़ की रेल लाइन को मिली हरी झंडी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के विशेषज्ञों के अनुसार अगले कुछ दिनों तक राजस्थान में गर्म और शुष्क मौसम का दौर जारी रह सकता है, इसलिए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.


