PM Kisan Yojana 22nd instalment date out: देशभर के करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan) के तहत जल्द ही किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त आने वाली है. केंद्र सरकार ने अब 22वीं किस्त जारी करने की तारीख पर आधिकारिक मुहर लगा दी है. सरकार के मुताबिक 13 मार्च को पात्र किसानों के बैंक खातों में 2000 रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी जाएगी. इस घोषणा के बाद लंबे समय से इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है.
हर साल मिलते हैं 6000 रुपये
पीएम किसान योजना की शुरुआत नरेंद्र मोदी सरकार ने 24 फरवरी 2019 को की थी. इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, यानी हर चार महीने में किसानों के खाते में 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं. अब तक सरकार किसानों को 21 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 22वीं किस्त आने वाली है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को 5 लाख तक इलाज की गारंटी! महिला दिवस पर सीएम योगी का बड़ा तोहफा
इन किसानों की किस्त अटक सकती है
सरकार ने साफ किया है कि इस बार उन्हीं किसानों को किस्त का लाभ मिलेगा जिन्होंने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. अगर ये काम अधूरे हैं तो किस्त रुक सकती है.
जरूरी शर्तें
ई-KYC पूरा होना जरूरी
फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य
बैंक अकाउंट नंबर या IFSC कोड सही होना चाहिए
आधार और बैंक अकाउंट सीडिंग पूरी होनी चाहिए
इन वजहों से कई किसानों की किस्त अटक सकती है.
ऐसे चेक करें अपनी किस्त का स्टेटस
किसान आसानी से ऑनलाइन पता कर सकते हैं कि उनके खाते में किस्त आएगी या नहीं.
स्टेप्स
पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
Farmers Corner पर क्लिक करें
Know Your Status विकल्प चुनें
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें
इसके बाद किसान देख सकते हैं कि उनका ई-KYC, लैंड सीडिंग और आधार-बैंक सीडिंग पूरा हुआ है या नहीं.
रुकी हुई किस्त भी मिल सकती है.
राजस्थान में बड़ा फैसला! अब 2 से ज्यादा बच्चों वाले भी लड़ सकेंगे पंचायत चुनाव
अगर किसी किसान की किस्त पहले किसी कारण से रुक गई थी और अब उसने सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं, तो भविष्य में उसे फिर से किस्त मिल सकती है. कुछ मामलों में पहले की रुकी हुई किस्त भी बाद में जारी की जा सकती है, लेकिन यह पूरी तरह जांच और पात्रता पर निर्भर करेगा.


