मुम्बई: बॉलीवुड एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी और पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों एक बार फिर सुर्खियों में हैं. दोनों कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो स्थित एप्पल पार्क में आयोजित एप्पल के लॉन्च इवेंट में एक साथ नजर आए. दोनों की साथ में तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस का ध्यान भी इस ओर गया.
दरअसल, एप्पल ने बुधवार को अपने नए प्रोडक्ट्स की लॉन्चिंग के लिए खास इवेंट आयोजित किया था. इसी दौरान तृप्ति डिमरी और एपी ढिल्लों को साथ देखा गया. तृप्ति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इवेंट की कई तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें वह एप्पल स्टाफ से बातचीत करती, नए डिवाइसेज को देखती और एप्पल के CEO जॉन टर्नस से बातचीत करती नजर आईं.
यह भी पढ़ें- Gandhinagar Building Collapse: निर्माणाधीन इमारत का हिस्सा गिरा, फंसे सभी 15 मजदूर सुरक्षित रेस्क्यू
तृप्ति ने शेयर किया खास अनुभव
तृप्ति डिमरी ने एप्पल पार्ककी तस्वीरें शेयर करते हुए अपने अनुभव को यादगार बताया. उन्होंने लिखा कि Apple Park में कीनोट को करीब से देखना और Apple के नए अध्याय का हिस्सा बनना उनके लिए खास अनुभव रहा. उन्होंने जॉन टर्नस को भी उनके नए अध्याय के लिए शुभकामनाएं दीं.
एपी ढिल्लों के साथ दिखीं तृप्ति
वहीं, एपी ढिल्लों भी इस खास मौके पर मौजूद रहे. उनकी टीम की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में वह John Ternus के साथ पोज देते नजर आए. एक तस्वीर में AP Dhillon और Triptii Dimri साथ बैठे हुए और कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए दिखाई दिए. दोनों की यह जॉइंट अपीयरेंस काफी खास मानी जा रही है.
Apple ने लॉन्च किए नए iPhone
इवेंट में Apple ने अपनी नई iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सीरीज पेश की. इसके साथ कंपनी ने अपना पहला फोल्डेबल iPhone iPhone Duo भी लॉन्च किया. Pro मॉडल्स में बेहतर कैमरा सिस्टम, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस पर फोकस किया गया है. ये नए iOS 27, Apple Intelligence और Siri AI जैसे फीचर्स के साथ आते हैं.
यह भी पढ़ें- Thailand Visa Free: भारतीय पर्यटकों को 30 दिन तक बिना वीजा एंट्री, जानें जरूरी नियम
वहीं, iPhone Duo को कंपनी ने अब तक का सबसे पतला iPhone बताया है. इसमें 7.6 इंच का इनर डिस्प्ले, नया A20 Pro चिप और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम दिया गया है.


