भारतीय पर्यटकों के लिए Thailand घूमना अब और आसान होने जा रहा है. थाईलैंड के गृह मंत्रालय ने कहा है कि साधारण पासपोर्ट रखने वाले भारतीय नागरिकों को वीजा की जरूरत नहीं होगी और वे अधिकतम 30 दिनों तक थाईलैंड में रह सकेंगे. यह छूट इस महीने की 15 तारीख से लागू होगी.
भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यात्रियों के लिए जरूरी शर्तों और दस्तावेजों की जानकारी भी साझा की है. Thailand जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों को इन नियमों का ध्यान रखना जरूरी होगा.
यह भी पढ़ें- रेलवे को 10,700 करोड़ से ज्यादा की सौगात, तीन मल्टीट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को कैबिनेट की मंजूरी
15 तारीख से लागू होगी वीजा छूट
थाईलैंड के गृह मंत्रालय के मुताबिक, ordinary passport रखने वाले भारतीय पर्यटकों को वीजा requirement से छूट दी गई है. इस सुविधा के तहत यात्री थाईलैंड में 30 दिनों से ज्यादा नहीं रह सकेंगे.
यानी पर्यटन के लिए जाने वाले भारतीय यात्रियों को इस सुविधा का लाभ लेने के लिए पहले से tourist visa लेने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन entry के समय जरूरी दस्तावेज साथ रखना होगा.
पासपोर्ट की वैधता 6 महीने होना जरूरी
भारतीय दूतावास ने यात्रियों को सलाह दी है कि थाईलैंड पहुंचने की तारीख से पासपोर्ट की वैधता कम से कम छह महीने की होनी चाहिए.
इसके अलावा यात्रियों के पास confirmed return ticket भी होना चाहिए. होटल booking और यात्रा से जुड़ा clear travel plan या itinerary भी तैयार रखने की सलाह दी गई है.
Immigration counter पर इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है, इसलिए इन्हें आसानी से उपलब्ध रखना जरूरी होगा.
Thailand Digital Arrival Card भरना होगा
थाईलैंड जाने वाले यात्रियों के लिए Thailand Digital Arrival Card पूरा करना भी जरूरी है. भारतीय दूतावास के अनुसार इसे यात्रा शुरू होने से पहले arrival के 72 घंटे के भीतर official immigration website के जरिए भरना होगा.
यात्रियों को सलाह दी गई है कि Thailand पहुंचने से पहले इस प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि immigration पर अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके.
20 हजार Thai Baht कैश रखने की सलाह
Visa exemption facility का इस्तेमाल करने वाले पर्यटकों को कम से कम 20 हजार Thai Baht प्रति यात्री कैश रखने की सलाह दी गई है.
इसके साथ ही दूतावास ने कहा है कि यात्रियों को Immigration counter पर पहुंचते समय सभी जरूरी documents अपने पास तैयार रखने चाहिए.
अगर कोई व्यक्ति group में Thailand की यात्रा कर रहा है, तो हर सदस्य के पास उसके अपने जरूरी दस्तावेज अलग से होने चाहिए.
नौकरी का ऑफर मिला है तो visa exemption का इस्तेमाल न करें
भारतीय दूतावास ने एक महत्वपूर्ण सलाह उन यात्रियों के लिए दी है जिन्हें Thailand में job offer मिला है.
ऐसे यात्रियों को visa exemption facility का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए. उनकी यात्रा के उद्देश्य के अनुसार उचित visa लेना जरूरी होगा.
दूतावास ने यह भी कहा है कि visa exemption सुविधा केवल उन उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए, जो इस सुविधा के दायरे में आते हैं.
यह भी पढ़ें- Meerut News: नई TOD टाउनशिप के लिए सर्वे शुरू, जल्द तैयार होगा लेआउट
Thailand से transit करने वालों के लिए भी जरूरी सलाह
जो यात्री Thailand के रास्ते किसी दूसरे देश की यात्रा कर रहे हैं, उन्हें भी अपने final destination से जुड़े सभी जरूरी documents और visas साथ रखने होंगे.
यात्रियों को अपने अंतिम गंतव्य के देश के नियमों के मुताबिक जरूरी visa और दस्तावेज पहले से तैयार रखने की सलाह दी गई है.


