2026 Travel Trend: 2026 का साल भारतीय टूरिज़्म इंडस्ट्री के लिए बेहद रोमांचक साबित हो रहा है, जहां पहले भारतीय ट्रैवलर्स का झुकाव दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड या यूरोप जैसी जगहों की ओर था, वहीं अब एक बड़ा ट्रेंड बदल रहा है. लोग विदेश छोड़कर इंडिया में ही घूमने को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं.
इसके पीछे कई कारण हैं: महंगा विदेशी ट्रैवल, बेहतर कनेक्टिविटी, भारतीय डेस्टिनेशन्स का वर्ल्ड-क्लास डेवलपमेंट, सोशल मीडिया पर देसी लोकेशन्स की पॉपुलैरिटी और सबसे बड़ा- ‘बजट + लग्ज़री’ का परफेक्ट कॉम्बिनेशन.
2026 में भारत के भीतर कई ऐसी जगहें उभरकर सामने आई हैं, जो आपको विदेशी एहसास कराती हैं, लेकिन खर्च आधा और अनुभव दोगुना!
2026 में पासपोर्ट के बिना घूम सकेंगे भारतीय! जानिए कौन-कौन से देश देंगे एंट्री?
कश्मीर – ‘इंडिया का स्विट्ज़रलैंड’ फिर ट्रेंड में
कश्मीर 2026 में सबसे ज्यादा बुक की जाने वाली घरेलू लोकेशन्स में शामिल है.
अब यहां लग्ज़री स्की-रिज़ॉर्ट, शिकाराओं के नए पैकेज और वर्ल्ड-क्लास वेलनेस स्पा भी खुल गए हैं.
यही वजह है कि लोग यूरोप की बर्फ छोड़कर गुलमर्ग और पहलगाम को चुन रहे हैं.
अंदमान-निकोबार – विदेशी बीच का देसी विकल्प
नीले पानी, कोरल रीफ़ और व्हाइट सैंड, जो लोग मालदीव या बाली जाना चाहते थे, वे अब अंदमान को चुन रहे हैं.
2026 में नए बीच रिज़ॉर्ट, पिक्चर-परफेक्ट कैफे और प्लेन कनेक्टिविटी इसे और आकर्षक बना रहे हैं.
कच्छ और राजस्थान – डेज़र्ट पर्यटन का बूम
कच्छ का रण, जैसलमेर, थार डेज़र्,अब यहां Morocco-style desert camps, रातभर म्यूज़िक फेस्टिवल, स्टार-ग्लेज़िंग टूर और प्रीमियम सफारी पैकेज उपलब्ध हैं. सोशल मीडिया पर इन जगहों के फोटो इतनी तेजी से वायरल हुए कि लोग दुबई डेज़र्ट सफारी छोड़कर राजस्थान की ओर रुख कर रहे हैं.
अरुणाचल और मेघालय – नॉर्थ-ईस्ट का स्वर्ग
2026 में नॉर्थ-ईस्ट भारतीय टूरिज़्म का सबसे बड़ा राइजिंग स्टार है. क्लीन लेक्स, ग्रीन वैलीज़, लो-कॉस्ट एडवेंचर और लोकल होमस्टे का अनुभव लोगों को थाईलैंड की बजाय भारत के ईशान्य को चुनने पर मजबूर कर रहा है. मेघालय के लिविंग रूट ब्रिज और अरुणाचल की ज़ीरो वैली अब इंटरनेशनल-लेवल स्पॉट बन चुके हैं.
लक्षद्वीप – साइलेंट लग्ज़री ट्रैवलर्स की पहली पसंद
लक्षितव द्वीप अब ‘Mini Maldives of India’ के नाम से ट्रेंड कर रहा है. कम भीड़, प्राइवेट आइलैंड फील, क्रिस्टल-क्लियर पानी और शांत वातावरण, यह जगह उन लोगों को आकर्षित कर रही है जो शांति और प्रीमियम अनुभव चाहते हैं. 2026 में कई नए इको-फ्रेंडली लग्ज़री रिसॉर्ट खुले हैं, जिसने इसकी लोकप्रियता कई गुना बढ़ा दी है.
हिमाचल के ऑफबीट गाँव – बजट ट्रैवलर्स का स्वर्ग
मनाली-शिमला के अलावा लोगों का रुझान जिब्बी, तीर्थान, कुफरी, चित्तकुल और स्पीति की ओर बढ़ा है. Workation कल्चर ने इन जगहों को नया बूस्ट दिया है, जहाँ 4G/5G कनेक्टिविटी और कैफे कल्चर ने पहाड़ों को एक डिजिटल हब बना दिया है.
वाराणसी और ऋषिकेश – आध्यात्मिक पर्यटन का ग्लोबल लेवल उछाल
2026 में भारत का आध्यात्मिक ट्रैवल दुनिया में सबसे चर्चित हो चुका है.
वाराणसी के घाट, गंगा आरती, ऋषिकेश योग-रिट्रीट और ध्यान-प्रोग्राम अब विदेशी नहीं बल्कि भारतीय ट्रैवलर्स की भी पहली पसंद बन रहे हैं.
क्यों बदला ट्रेंड?
लोग अब सिर्फ घूमने नहीं, अनुभव लेने के लिए ट्रैवल कर रहे हैं. भारत में अब वह सब कुछ है जो विदेश में मिलता है और उससे भी अधिक विविधता, संस्कृति, भोजन और प्राकृतिक सौंदर्य. 2026 में भारतीय यात्रियों का ट्रेंड साफ दिख रहा है: अगर इंडिया इतना खूबसूरत और किफायती है… तो विदेश क्यों जाएं!’


