Entertainment Desk: बॉलीवुड के चर्चित कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण एक बार फिर सुर्खियों में हैं. जहां एक तरफ रणवीर अपनी फिल्म धुरंधर की शानदार सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कपल ने फैंस को एक बड़ी खुशखबरी दी है. दीपिका और रणवीर दूसरी बार पेरेंट्स बनने वाले हैं.
इस खुशखबरी को कपल ने सोशल मीडिया के जरिए साझा किया. इंस्टाग्राम पर शेयर की गई एक तस्वीर में उनकी बेटी दुआ प्रेग्नेंसी टेस्ट पकड़े हुए नजर आ रही हैं. फोटो के साथ नजर ना लगने वाली इमोजी का इस्तेमाल किया गया है. जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, फैंस और सेलेब्स की ओर से बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया. सोशल मीडिया पर कपल को शुभकामनाएं देने वालों की कतार लग गई है.
School Timing Change: UP के इस जिले में कक्षा 1 से 8 तक बदला स्कूल टाइम, नया टाइम टेबल लागू
दीपिका और रणवीर की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है. दोनों की पहली मुलाकात साल 2013 में फिल्म राम-लीला की शूटिंग के दौरान हुई थी. दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और करीब 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने नवंबर 2018 में इटली के लेक कोमो में शादी रचाई. शादी के बाद यह कपल हमेशा से फैंस का फेवरेट बना रहा है.
सितंबर 2024 में दीपिका और रणवीर पहली बार पेरेंट्स बने थे, जब उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ. बेटी के जन्म के बाद से दोनों अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. अब दूसरी बार माता-पिता बनने की खबर ने उनके चाहने वालों की खुशी को दोगुना कर दिया है. फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट करते हुए कह रहे हैं कि अब दुआ को जल्द ही भाई या बहन का साथ मिलेगा.
वहीं, करियर की बात करें तो रणवीर सिंह के लिए यह समय बेहद शानदार साबित हो रहा है. उनकी फिल्म धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया और 1300 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन हासिल किया. इसके बाद 19 मार्च 2026 को रिलीज हुए इसके दूसरे पार्ट धुरंधर द रिवेंज को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. इस फिल्म ने महज 26 दिनों में 1700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया, जिससे रणवीर का स्टारडम और मजबूत हो गया है.
दूसरी ओर दीपिका पादुकोण की बात करें तो साल 2025 में उनकी कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी. हालांकि इससे पहले वह फिल्म कल्कि 2898 AD में नजर आई थीं. इसके अलावा वह 8 घंटे शिफ्ट विवाद को लेकर भी सुर्खियों में रहीं. अब दीपिका जल्द ही अल्लू अर्जुन के साथ फिल्म राका में नजर आएंगी, जिसका निर्देशन एटली कर रहे हैं.


