Ram Pothineni Upcoming Movie: साउथ सिनेमा के एनर्जेटिक स्टार राम पोथिनेनी ने इंटरनेशनल मेन्स डे के मौके पर अपनी अपकमिंग फिल्म ‘RAPO 23’ का प्री-लुक जारी कर दिया है. फिल्म में उनका किरदार ‘Lone Wolf’ यानी अकेले अपने रास्ते पर चलने वाले शख्स का होगा. इस फिल्म के जरिए राम पोथिनेनी पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. खास बात यह है कि वह फिल्म की कहानी लिखने के साथ-साथ इसका निर्देशन भी कर रहे हैं.
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर फिल्म का प्री-लुक शेयर करते हुए किरदार की दिलचस्प परिभाषा भी बताई है. पोस्ट में लिखा गया, ”Lone Wolf एक ऐसा शख्स है, जो बेहद स्वतंत्र सोच रखता है, अपना रास्ता खुद चुनता है और पूरी दुनिया का अकेले सामना करता है.” मेकर्स ने इसे एक ऐसे व्यक्ति की कहानी बताया है, जो किसी के सहारे के बिना अपनी शर्तों पर जिंदगी जीता है.
साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर होगी फिल्म
‘RAPO 23’ को एक साइकोलॉजिकल एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है, जिसकी कहानी नियो-नोयर वर्ल्ड में सेट होगी. फिल्म में राम पोथिनेनी का किरदार वीर (Veera) नाम का होगा. इससे पहले मई में एक्टर ने अपने निर्देशन में बनने वाली इस पहली फिल्म का ऐलान करते हुए अपने किरदार का पोस्टर भी पेश किया था.
मेकर्स ने फिल्म के प्री-लुक के साथ यह भी जानकारी दी है कि इसका आधिकारिक टाइटल टीजर जल्द रिलीज किया जाएगा. इसके साथ ही फिल्म का फर्स्ट लुक भी सामने आने की उम्मीद है.
Riteish Deshmukh और Samyuktha Menon भी आएंगे नजर
फिल्म में राम पोथिनेनी के साथ रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और संयुक्ता मेनन (Samyuktha Menon) भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी एस. थिरुनावुक्कारासु संभाल रहे हैं, जबकि इसका म्यूजिक सैम सी.एस. तैयार कर रहे हैं.
‘RAPO 23’ का निर्माण कृष्णा पोथिनेनी RAPO Cinematics के बैनर तले कर रहे हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ गई है. अब सभी की नजरें इसके आधिकारिक टाइटल टीजर और फर्स्ट लुक पर टिकी हैं.
यह भी पढ़ें- अयोध्या से अखिलेश यादव लड़ेंगे चुनाव तो मैं भी भरूंगा पर्चा, योगी आदित्यनाथ ने दी सीधी चुनौती
यह भी पढ़ें- कहीं आप गलत करियर में तो नहीं फंसे? आपकी जन्म तारीख खोलेगी सफलता का असली राज!


