Farrukhabad News: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शादीशुदा महिला दवा लेने के बहाने घर से निकली और फिर वापस नहीं लौटी. हैरान करने वाली बात यह है कि महिला का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है. पीड़ित पति ने अब पुलिस का दरवाजा खटखटाया है और अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है.
क्या है पूरा मामला?
घटना कादरीगेट थाना क्षेत्र के लालदरवाजा इलाके की है. यहां के निवासी दीपक कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर अपनी पत्नी आरती कश्यप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है. दीपक के मुताबिक, यह घटना 7 जून 2026 की है, जब वह अपनी पत्नी और बच्चों के इलाज के सिलसिले में आगरा गया हुआ था. इसी दौरान उसकी पत्नी दवा लेने का बहाना बनाकर घर से निकली और रहस्यमय तरीके से लापता हो गई. काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला और मोबाइल भी बंद मिला, तब पति ने पुलिस से संपर्क किया.
गहने और कैश लेकर फरार होने का आरोप
पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी घर से अकेले नहीं गई है, बल्कि वह अपने साथ करीब 30 ग्राम सोने के आभूषण और 14,440 रुपये की नकदी भी समेट ले गई है. दीपक ने श्यामनगर भीपत पट्टी के रहने वाले रोहित श्रीवास्तव नाम के युवक पर अपनी पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का सीधा आरोप लगाया है. पति का कहना है कि उसकी पत्नी पिछले कई महीनों से इस युवक के संपर्क में थी.
रोते हुए थाने पहुंचा पीड़ित पति
दीपक ने बताया कि उसकी शादी करीब 5 साल पहले हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं. वह फुटपाथ पर आलू-सब्जी बेचकर किसी तरह अपने परिवार का पेट पालता है. आँखों में आंसू लिए थाने पहुँचे दीपक ने कहा कि कुछ समय पहले भी वह घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन तब समझा-बुझाकर वापस लौट आई थी. अब दोनों बच्चे मां की याद में रो-रोकर परेशान हैं और उनकी तबीयत भी खराब चल रही है.”
कौन थीं कुमुद राणे? जिनके निधन के बाद चर्चा में आया सलमान खान का परिवार
जांच में जुटी पुलिस
थाना कादरीगेट पुलिस ने पीड़ित पति से प्रार्थना पत्र ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मोबाइल लोकेशन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर महिला की तलाश की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद ही आरोपों की असली सच्चाई सामने आ पाएगी.


